दुर्ग ।। युवा भारत जिला दुर्ग के तत्वाधान में 20 मई से 30 मई तक द्वारिकापुरी शासकीय उद्यान पोटियाकला वार्ड-54 में ग्यारह दिवसीय नि:शुल्क ताइक्वांडो प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नेम सिंग साहू (राज्यपाल सम्मान से पुरुस्कृत शिक्षक),विशिष्ट अतिथि जैनेंद्र गंजीर ,संकुल समन्वयक तेलीगुंडरा, विकास खंड-पाटन , राकेश पुरी गोस्वामी, जिला सचिव ताइक्वांडो संघ दुर्ग राष्ट्रीय रेफरी , विशेष अतिथि अजय वर्मा (पार्षद), नरोत्तम साहू शिक्षक , संजय साहू समाज सेवी, कौशल साहू समाज सेवी , मनीष साहू (पार्षद) उपस्थित थे।
कार्यक्रम में आये हुए अतिथियों ने खेल को मानव जीवन का अभिन्न अंग बताया । इस सोशल मीडिया के जमाने मे बच्चो के लिए आउटडोर खेल के महत्व के विषय मे बच्चो को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की ।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने ताइक्वांडो प्रशिक्षक शुभम साहू सचिव ताइक्वांडो वारियर्स अकादमी ,स्टेट रेफरी की सराहना की । अतिथियों ने सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया । इस ग्यारह दिवसीय कार्यक्रम में निर्मल दास साहू , विकास साहू , वैभव साहू ,मयंक साहू ने विशेष सहयोग प्रदान किया । कार्यक्रम का संचालन खिलेंद्र कुमार साहू राज्यकार्यकरिणी सदस्य युवा भारत ने किया ।
समापन अवसर में ग्राम के गणमान्य नागरिकगण व बच्चों के पालक उपस्थित रहे । कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए गोस्वामी जयंत विष्णु भारती राज्य प्रभारी युवा भारत ने बधाई दी है।






