मुख्यमंत्री ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में सफल हुए छत्तीसगढ़ के युवाओं को दी बधाई

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा आयोजित की गई सिविल सेवा परीक्षा-2021 में सफल हुए छत्तीसगढ़ के सभी प्रतिभावान युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि इन युवाओं ने देश की सबसे कठिन परीक्षा में सफल होकर छत्तीसगढ़ को गौरवांन्वित किया है।

Advertisements
KWBD

गौरतलब है कि आज यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2021 के अंतिम परिणाम जारी हुए, जिसमें छत्तीसगढ़ के युवाओं ने सफलता हासिल की है। इसमें सुश्री श्रद्धा शुक्ला ने 45वां रैंक, अक्षय पिल्लै ने 51वां रैंक, प्रखर चंद्राकर ने 102वां रैंक, मयंक दुबे ने 147वां रैंक, प्रतीक अग्रवाल ने 156वां रैंक, सुश्री  पूजा साहू ने 199वां रैंक, सुश्री दिव्यांजलि जयसवाल 216वां रैंक, अभिषेक अग्रवाल ने 252वां रैंक, आकाश शुक्ला ने 390वां रैंक अर्जित कर अंतिम चयन सूची में अपना स्थान सुरक्षित किया है।

  • Related Posts

    विभाजन की त्रासदी, विस्थापन और संघर्ष की स्मृतियों को किया जाएगा साझा, विशेष प्रदर्शनी भी होगी आयोजित
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत विभाजन की विभीषिका में असंख्य परिवारों द्वारा झेली गई पीड़ा, विस्थापन और संघर्ष को स्मरण करने तथा नई पीढ़ी को इतिहास के इस महत्वपूर्ण अध्याय से…

    और पढ़ें
    इंटर्न्स की समस्याओं पर चिकित्सा शिक्षा विभाग की बैठक, स्टाइपेंड बढ़ाने की माँग पर विचार का आश्वासन
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आयुक्त चिकित्सा शिक्षा रितेश अग्रवाल की अध्यक्षता में आईएमए प्रतिनिधियों और विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *