मुख्यमंत्री ने मनरेगा के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 एवं 6 हजार से बढ़ाकर अब 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा की

शेयर करें

रायपुर // मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के रोजगार सहायकों का मानदेय 5 हजार रूपए एवं 6 हजार रूपए से बढ़ाकर कलेक्टर दर के अनुसार 9 हजार 540 रूपए करने की घोषणा की है।
मुख्यमंत्री ने रोजगार सहायकों की सेवा शर्ताें से संबंधित मांगों पर कहा है कि इस संबंध में राज्य स्तर पर गठित समिति से प्रतिवेदन प्राप्त होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आए मनरेगा के रोजगार सहायकों के एक प्रतिनिधिमण्डल से चर्चा के दौरान यह घोषणा की। उद्योग मंत्री श्री कवासी लखमा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • August 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइस मिशन के तहत – 100 AI डेटा लैब बनाई जाएंगी, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जाएंगे, 300 से अधिक AI स्टार्टअप्स को सहायता दी जाएगी, 6 लाख…

    और पढ़ें
    कर्तव्यनिष्ठ होकर जनसेवा एवं सुशासन के लिए जमीनी स्तर पर करें बेहतर कार्य : मुख्यमंत्री श्री साय
    • August 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मख्यमंत्री निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा के 2025 बैच के प्रशिक्षु डिप्टी कलेक्टरों से सौजन्य मुलाकात की।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *