खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य के महती प्रोजेक्ट्स का 23 अप्रैल को लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री

शेयर करें

कलेक्टर ने दिये तैयारी के निर्देश, दुर्ग में लोकार्पित होने वाले स्थलों का किया भ्रमण

दुर्ग // मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 अप्रैल को धमधा ब्लाक में खेती-किसानी, सिंचाई और स्वास्थ्य से जुड़े करोड़ों रुपए के कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन करेंगे। लगभग 11 करोड़ रुपए की लागत से यहां थोक सब्जी मंडी बनकर तैयार हो गई है। मंडी के बन जाने से किसानों का सीधा संपर्क देश भर के व्यापारियों से हो सकेगा और उन्हें अपने उपज का उचित मूल्य मिल सकेगा। मंडी के अलावा धमधा के नये स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ भी मुख्यमंत्री करेंगे। इस हाइटेक हास्पिटल में जनरल सर्जरी के अलावा स्पेशलिस्ट डाक्टर्स अपनी सुविधाएं प्रदान करेंगे। स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण डेढ़ करोड़ रुपए की लागत किया गया है। इसके अलावा लगभग 60 करोड़ रुपए के सिंचाई योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। कलेक्टर डा. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे ने आज इस संबंध में सभी अधिकारियों को तैयारी के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि धमधा में मुख्यमंत्री हितग्राहीमूलक योजनाओं के लाभान्वितों को भी सामग्री प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि धमधा में किसानों ने काफी नवाचार किया है। वे ड्रैगन फ्रूट, एप्पल बेर जैसे एक्जाटिक क्राप भी ले रहे हैं। इस तरह के नवाचारों का डिस्प्ले भी होना चाहिए। आज की बैठक में डीएफओ श्री शशि कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई, जिला पंचायत सीईओ अश्विनी देवांगन, भिलाई निगम आयुक्त श्री प्रकाश सर्वे, सहायक कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
पेयजल सर्वाेच्च प्राथमिकता, इसकी लगातार मानिटरिंग करें- कलेक्टर ने निगम आयुक्तों को निर्देश दिया कि पेयजल सुविधाओं की लगातार मानिटरिंग करते रहें। जिन वार्डों में पेयजल की समस्या बन रही है वहां पर तात्कालिक तथा स्थायी राहत के उपाय किये जाएं। ग्रामीण क्षेत्रों में भी उन्होंने लगातार पेयजल की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिये। तांदुला से पानी छोड़ने के बाद निस्तारी तालाबों में जलभराव की स्थिति की जानकारी भी उन्होंने ली।
धान के पूर्ण उठाव पर कलेक्टर ने टीम फूड की प्रशंसा की- धान के पूर्ण उठाव होने पर कलेक्टर ने टीम फूड को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इसके लिए खाद्य विभाग तथा धान खरीदी में लगे अन्य सभी सहयोगी विभागों का टीमवर्क प्रमुखता से बधाई का पात्र है। इसके अलावा राइसमिलर्स ने भी तत्परता दिखाई है।
जनदर्शन के आवेदनों पर रिव्यू- कलेक्टर ने जनदर्शन के आवेदनों की गहन समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि जिन विभागों में एक या दो आवेदन जनदर्शन से आये हैं। वे स्वयं मौके पर पहुंचकर आवेदकों को राहत दिलाएं। उन्होंने कहा कि जनदर्शन के आवेदनों का समय पर और प्रभावी तरह से निराकरण बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि राजस्व से संबंधी अतिक्रमण आदि प्रकरणों पर शीघ्रता से कार्रवाई करें ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत मिल सके।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply