9691 कृषकों को पीएम फसल बीमा क्षतिपूर्ति राशि का होगा भुगतान

शेयर करें

दुर्ग // जिले में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम खरीफ वर्ष 2023 में 81101 किसानों द्वारा 100396 हेक्टेयर रकबे में अधिसूचित फसलों का बीमा कराया गया है। जिसमें से कुल 9691 कृषकों को क्षतिपूर्ति राशि 38892256 रूपए का भुगतान किया जाना है। उप संचालक कृषि एल.एम. भगत ने बताया कि अभी तक 9512 कृषकों को क्षर्तिपूर्ति राशि 37077396 रूपए का भुगतान किया गया है।

शेष 179 कृषक को क्षतिपूर्ति राशि 1814860 रूपए का भुगतान राष्ट्रीय फसल बीमा पर अपलोड थ्रेसहोल्ड उपज एवं औसत उपज के हैरारकी में विसंगति प्रदर्शित होने के कारण लंबित है। रबी 2023-24 में 29314 किसानों द्वारा रकबा 42035 हेक्टेयर में अधिसूचित फसलों का बीमा कराया गया है। वर्तमान में दावा क्षतिपूर्ति  की गणना की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। 

  • Related Posts

    बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर बस्तर ओलंपिक के प्रति युवाओं का उत्साह लगातार बढ़ रहा है। नारायणपुर जिले में इस वर्ष लगभग 63 हजार युवाओं ने बस्तर ओलंपिक के लिए पंजीयन कराया है,…

    और पढ़ें
    राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में छत्तीसगढ़ के वीर जवानों ने पूरे देश के सामने प्रस्तुत की बस्तर के शौर्य, संघर्ष और विजय की गौरवगाथा
    • November 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में अपने अदम्य साहस, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाने वाले पुलिस अधिकारियों से…

    और पढ़ें

    Leave a Reply