51 सेंटीमीटर ऊंची, 26 सेंटीमीटर लंबी गाय हो रही वायरल, देखने में लगती है खिलौना

शेयर करें

नई दिल्लीः Viral dwarf cow in bangladesh: बांग्लादेश में बीते एक-दो दिन से एक गाय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है. लोगों का कहना है कि यह गाय कम बच्चों का कोई खिलौना ज्यादा लगती है. महज 51 सेंटीमीटर ऊंचाई की इस गाय को देखने के लिए बांग्लादेश में हजारों लोग राजधानी ढाका के पास स्थित गांव पहुंच रहे हैं. लोगों की ओर से लगातार ली जा रही तस्वीरों के कारण यह इंटरनेट पर सनसनी मचा रही है. 

राजधानी ढाका पहुंच रहे हैं लोग
जानकारी के मुताबिक, बांग्लादेश की राजधानी ढाका (Viral dwarf cow in bangladesh) स्थित चरीग्राम नाम की जगह पर लोगों का हुजूम एक गाय को देखने पहुंच रहा है. इस गाय का नाम रानी है और 23 महीने की यह बौनी गाय अब मीडिया स्टार बन गई है. बड़ी संख्या में अखबारों और टीवी चैनलों से लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं.यह गाय राजधानी ढाका से थोड़ी दूरी पर है और अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर भी रानी की तस्वीरें भर गई हैं. गाय के मालिक का दावा है कि यह दुनिया की सबसे छोटी गाय है.

हजारों लोग देखने पहुंच रहे हैं
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रानी की लंबाई 66 सेंटीमीटर (26 इंच) है. और केवल 26 किलो यानी 57 पाउंड के आसपास ही इसका वजन है. रानी गाय के मालिक का दावा है कि गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अभी तक जो सबसे छोटी गाय दर्ज है, रानी उससे भी 10 सेंटीमीटर कम है. गाय मालिक ने मीडिया को बताया कि बीते 3-4 दिनों में हजारों लोग रानी को देखने चरीग्राम पहुंच रहे हैं. 

केरल में है दुनिया की सबसे छोटी गाय
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक, साल 2014 में अभी तक की सबसे छोटी गाय मिली थी, जिसकी ऊंचाई 61 सेंटीमीटर थी. रानी भूटानी प्रजाति की गाय है. रानी की प्रजाति की दूसरी गाय उससे दोगुना आकार की हैं. अभी तक दुनिया की सबसे छोटी गाय भारत के केरल में मिली थी. केरल के कोझीकोड में गांव अथोली में सबसे छोटी गाय पाई गई थी.इसका नाम मानिक्‍यम है और रिकॉर्ड दर्ज होने के समय 6 साल की उम्र में इसकी लंबाई 61.5 सेमी दर्ज की गई थी. यह गाय वेचुर प्रजाति की है.,(साभार zee news) 

  • Related Posts

    72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राम-नामी सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री घोषित, संस्कृति मंत्री श्री अग्रवाल ने बताया पूरे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में डॉक्यूमेंट्री फिल्म ’’राम-नामी’’ को ’’सर्वश्रेष्ठ डॉक्यूमेंट्री फिल्म’’ का सम्मान प्राप्त होने पर छत्तीसगढ़ में हर्ष का वातावरण है। इस उपलब्धि को प्रदेश…

    और पढ़ें
    रायपुर विकास प्राधिकरण के नए उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने संभाला पदभार
    • July 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रायपुर विकास प्राधिकरण (आरडीए) के नवनियुक्त उपाध्यक्ष डॉ. जय प्रकाश शर्मा ने सोमवार को रायपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय में विधिवत रूप से अपना पदभार ग्रहण किया। इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *