मुंबई। जाने-माने बिजनेसमैन और एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा को बीती 19 जुलाई को में मुंबई पुलिस ने पोर्न वीडियो से जुड़े एक मामले में गिरफ्तार किया था। उन्हें 23 जुलाई 2021 तक न्यायिक हिरासत में रखा गया है। वहीं, इसके बाद कई मीडिया रिपोर्ट्स के जरिए में राज के बिजनेस से जुड़ी सीक्रेट बातें सामने आ रही हैं।
राज कुंद्रा केस को लेकर मिड डे की एक रिपोर्ट की मानें तो पुलिस ज्वाइंट कमिशनर मिलिंद ने बताया कि राज का बिजनेस महज 18 महीने पहले ही शुरू हुआ था लेकिन अचानक इतना बढ़ गया कि हर दिन लाखों में कमाई होती थी।
पुलिस के मुताबिक ‘राज भारत से हॉटशॉट एप को जरिए ये वीडियोज अपलोड नही कर सकते थे, इसलिए वो WeTransfer के जरिए कंटेंट विदेश कंपनी को देते थे। सारा कंटेंट उनके मुंबई स्थित ऑफिस में तैयार किया जाता था और इसके बाद लंदन बेस्ड कंपनी केनरिन लिमिटेड को भेजा जाता था
राज कुद्रा का एप हॉटशॉट गूगल प्लेस्टोर पर पिछले साल बैन कर दिया गया था। उनके पास एक और बैकअप एप Bollyfame प्लान बी था। UK का बिजनेसमैन कथित तौर पर मुख्य षड्यंत्रकार था। वो आपत्तिजनक पोर्नोग्राफिक कंटेंट मोबाइल एप्लीकेशन और वेबसाइट के जरिए बनाता था।
इसके अलावा सोशल मीडिया पर प्रदीप बख्शी और राज कुंद्रा के बीच हुए वॉट्सऐप चैट के प्रिंटआउट वायरल हैं। एक स्क्रीनशॉट में राज और प्रदीप के बीच सेल पर बातचीत हुई है। इसमें राज प्रदीप को ये भी बता रहे हैं कि उनकी एक लाइव आर्टिस्ट को पेमेंट नहीं मिला है। वहीं एक में मूवी की सेल डाउन होने पर चिंता जताई है।कुछ और चैट्स हैं जिनमें राज कुंद्रा ने Alt Balaji का भी जिक्र किया है। एक मेसेज में प्रदीप बख्शी ने राज को जानकारी दी है कि पॉलिसी वॉयलेशन के चलते हॉटशॉट्स सस्पेंड कर दिया गया है। इस पर राज ने जवाब दिया है, ठीक है ‘प्लान बी’ 2, 3 दो तीन हफ्तों में शुरू हो जाएगान्यूज एजेंसी एएनआई ने मुंबई पुलिस के हवाले से बताया अश्लील फिल्में बनाने के और एप के जरिए दिखाने के आरोप में अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है
वहीं, राज की गिरफ्तारी के बाद से अब तक कुंद्रा परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। शिल्पा शेट्टी ने भी इस मामले पर कोई कमेंट नहीं दिया है।( साभार हिंदुस्तान)









