36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के हिस्से दूसरे दिन भी आया पदक

शेयर करें

रायपुर // देश में आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल के दौरान दूसरे दिन भी छत्तीसगढ़ के हिस्से में पदक आया। फेंसिंग के के व्यक्तिगत मुकाबले में छत्तीसगढ़ राज्य के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी आर.एस. शरजील ने रजत पदक हासिल किया। राष्ट्रीय खेलों के दौरान फेंसिंग में फायनल तक पहुंचने और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए रजत पद हासिल करने पर शरजील को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

खेल संचालक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा, छत्तीसगढ़ फेंसिंग संघ के अध्यक्ष श्री एस. भारतीदासन, सचिव मो. बशीर खान, कोच वी. जॉनसन सोलोमन, मैनेजर अखिलेश दुबे सहित शेफ डी मिशन डॉ. अतुल शुक्ल, डिप्टी शेफ डी मिशन रुपेंद्र सिंह चौहान ने भी बधाई दी एवं उपस्थित होकर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया। शरजील जूनियर एवं सीनियर एशियन चैम्पियनशिप एवं फेंसिंग कॉमनवेल्थ में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। गौरतलब है कि सात साल बाद भारत में राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। 36वें राष्ट्रीय खेल का मेजबानी गुजरात राज्य कर रहा है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें

    Leave a Reply