26 अक्टूबर को पाटन के ग्राम झाड़मोखली में होग खेल मेला का भव्य आयोजन

शेयर करें

दुर्ग // पाटन विकासखंड के ग्राम झाड़मोखली में निरंतर 34 वर्ष से दीपावली के बाद और रानीतराई मंडाई के पहले दिन रविवार को खेल मेले का आयोजन होता है, इसी तारतम्य में इस वर्ष दिनांक 26 अक्टूबर रविवार को ग्रामवासियों और ज्वाला क्रीडा समिति द्वारा खेल मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें कबड्डी के साथ-साथ शतरंज, चौसर, फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन होगा।

इस दो दिवसीय खेल मेला के उदघाटन में मुख्य अतिथि दुर्ग लोकसभा सांसद विजय बघेल होंगे तथा ओबीसी व पंचायत विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर (विधायक दुर्ग ग्रामीण) अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष और इंटरनेशनल रेफरी संजय शर्मा (रायपुर), अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डोमन लाल कोर्सेवाड़ा (विधायक), साजा विधायक ईश्वर साहू, दुर्ग महापौर अलका बाघमार, भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य नोमिन ठाकुर, जिला पंचायत सभापतिद्वय नीलम चंद्राकर एवं कल्पना साहू, पाटन जनपद अध्यक्ष कीर्ति नायक, जनपद उपाध्यक्ष कमलेश वर्मा, कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष मीना वर्मा, अमलेश्वर नगर पालिका अध्यक्ष दयानंद सोनकर, पाटन नगर पंचायत अध्यक्ष योगेश निक्की भाले, जनपद सदस्य रश्मि भेद प्रकाश वर्मा, सरपंच ग्राम रेंगाकठेरा ममता राजू मेश्राम , समाजसेवी शरद वर्मा, सत्यनारायण वर्मा, भारत विशाल वर्मा, सुरेश वर्मा, सम्मिलित होंगे।

इस खेल मेला के आयोजन के संबंध में ग्रामवासी माधव प्रसाद वर्मा ने बताया कि ग्राम झाड़मोखली के आसपास के 30-40 किलोमीटर के दायरे में आने वाले सभी ग्रामों में इस खेल मेला आयोजन का संदेश और आमंत्रण भेजा जाता है, जिसके बाद कबड्डी की लगभग 100 टीमें इस खेल मेले में हिस्सा लेती है। बच्चों और वयस्कों के अलग-अलग समूह अनुसार कबड्डी का आयोजन होता है। इसके साथ ही चौसर, शतरंज और फुगड़ी का आयोजन भी विशेष आकर्षण का केंद्र होता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आयोजन समिति का अध्यक्ष चमन पटेल, करण पटेल ,लकी पटेल ,गौरव वर्मा, वीनू पटेल, सुरेश वर्मा, मनोज वर्मा ,गोकुल वर्मा ,राधे कृष्णा यादव ,टिकेंद्र ठाकुर, जैनेंद्र वर्मा ,निर्मल यादव, रामकृष्ण पटेल, घनश्याम ठाकुर ,कमलेश वर्मा, ललित चतुर्वेदी रामदयाल धीवर, नेतराम वर्मा ,शत्रुहन वर्मा,, लक्ष्मण वर्मा, सुरेश धुरंधर बलदाऊ पटेल ,खमन ठाकुर, कृष्णा पटेल ,तुंगन वर्मा सत्यनारायण वर्मा, भारत विशाल वर्मा आयोजन में गांव के बच्चे, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं सब मिलकर योगदान देते हैं।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    जामुल पालिका आवासहीन व्यक्ति को पट्टाधृति पात्रता व अपात्रता के संबंध में दावा/आपत्ति 07अक्तूबर से 10 अक्टूबर तक
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // छत्तीसगढ़ शासन, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर के निर्देशों तथा कार्यालय कलेक्टर, जिला दुर्ग के आदेश के परिपालन में नगर…

    और पढ़ें
    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें