1436 Km पैदल चल रांची पहुंचा महेंद्र सिंह धोनी का यह फैन

शेयर करें

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भले ही इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग पर उनके संन्यास का जरा भी असर नहीं पड़ा है। धोनी का एक फैन करीब 1436 किलोमीटर पैदल चलकर उनसे मिलने रांची पहुंच गया। अजय गिल नाम के इस शख्स धोनी के लिए दीवानगी की सारी हदें पार करते हुए तीन महीने में दूसरी बार ऐसा किया। पिछली बार जब अज गिल रांची पहुंचे थे, तो उन्हें पता चला था कि धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 में हिस्सा लेने के लिए युनाइटेड अरब अमीरात (यूएई) में हैं। पिछली बार यह दूरी 16 दिन में तय करने वाले अजय ने इस बार 18 दिन में यह दूरी तय की लेकिन उनकी यह मेहनत रंग लाई और उन्हें माही से मिलने का मौका भी मिला।

माही ना सिर्फ अपने इस फैन से मिले, उसे वापस लौटने की फ्लाइट की टिकट दिया, ऑटोग्राफ दिया, साथ में सेल्फी क्लिक कराई और अपने फार्म हाउस पर उसके रुकने की व्यवस्था भी करवाई। धोनी ने अपने फैन के लिए जो व्यवस्थाएं की उसकी खूब तारीफ हो रही है।  18 साल के अजय ने धोनी से मिलने के बाद कहा कि उनका जीवन धन्य हो गया। 

इस नौजवान ने कहा कि मैंने शपथ ली थी कि जब तक धोनी अपना आशीर्वाद नहीं देंगे, वह क्रिकेट नहीं खेलेगा। अजय ने बताया कि 15 अगस्त 2020 को जब धोनी ने इंटरनैशनल क्रिकेट से संन्यास का फैसला सुनाया था, तब से उसने भी क्रिकेट खेलना छोड़ दिया था। अजय ने कहा कि अब उसका सपना है कि वह टीम इंडिया में जगह बनाए। अजय हरियाणा का रहने वाला है और वह हरियाणा से झारखंड तक पैदल चलकर गया था।

  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply