धमेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित

शेयर करें

भिलाई। वरिष्ठ समाजसेवी धमेन्द्र यादव छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया है। वरिष्ठ समाजसेवी धमेन्द्र यादव ने वैश्विक महामारी कोविङ-19 पर पूरे समय जरुरतमंदों की मदद करते
रहे। इसी समय उनसे अनेक खिलाड़ियों से भी संपर्क हुआ और उन्होंने देखा कि खिलाड़ियों
को भी अनेक आवश्कताएं है। जिसके लिए उन्हें काफी मसक्कत करना पड़ता है। तब उन्होने
पहले दुर्ग जिले के हैंडबाल संघ की सदस्यता लेते हुए पहल प्रारंभ की उनकी कार्यशैली एवं
गर्मजोशी को देखते हुए प्रदेश के विभिन्न सदस्यों ने उन्हें प्रदेश का नेतृत्व करने का निवेदन
किया तब वे प्रदेश का निविरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए।

छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी धमेन्द्र यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया है। छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के कार्यालय सेक्टर-1 भिलाई में बड़ी धूमधाम एवं
उल्लास से मनाया गया। छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के कार्यालय में धमेन्द्र यादव ने केट
काट कर उपस्थित समस्त साथियों एवं खिलाड़ियों को केक वितरित किया गया।आज उनके जन्मदिवस के अवसर पर धमेन्द्र यादव ने छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ की
बैठक में वृहद स्तर पर राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन करने की बात कही। इस अवसर
पर भारतीय फेंसिंग महासंघ के प्रशासनिक प्रबंधक एवं कोषाध्यक्ष बशीर अहमद खान,
छत्तीसगढ़ ओलम्पिक एसोसियेशन के कोषाध्यक्ष एवं सचिव छत्तीसगढ़ तैराकी एसोसियेशन
सहीराम जाखड़, भारतीय थ्रोबॉल महासंघ के महासचिव रमन साहनी,
छत्तीसगढ़ प्रदेश जूडो संघ के अध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी, छत्तीसगढ़ प्रदेश
जम्निास्टक्सि एसोसियेशन के महासचिव जी.पी. तिवारी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कर्लिंग
एसोसियेशन के महासचिव उमेश सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश रोविंग संघ के कोषाध्यक्ष
रामजस पाल, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के महासचिव समीर खान, छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ
के कोषाध्यक्ष विजय बहादुर सहित छत्तीसगढ़ हैंडबाल संघ के पदाधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मन की बात’ के उपरांत संगठन मंत्री पवन साय ने ली बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक, संगठन सशक्तिकरण पर दिया जोर
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड के सामूहिक श्रवण के उपरांत…

    और पढ़ें
    श्री राम जन्मोत्सव समिति के चरोदा प्रखंड की नई कार्यकारिणी घोषित
    • July 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // श्री राम जन्मोत्सव समिति के तत्वावधान में चरोदा प्रखंड की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष रमेश माने एवं प्रदेश महामंत्री बुद्धन सिंह ठाकुर जी…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *