भिलाई नगर / निगम आयुक्त प्रकाश सर्वे आज सुबह वार्ड के निरीक्षण में राधिका नगर वार्ड क्रमांक 4 क्षेत्र पहुंचे, वहां उन्होंने पेयजल को लेकर रहवासियों से फीडबैक लिया। इसी दरमियान पौधे में पानी डालते हुए एक व्यक्ति से आयुक्त ने चर्चा की। उस व्यक्ति ने बताया कि पानी भरपूर मात्रा में प्रेशर के साथ मिल रहा है, पहले से पानी की समस्या का समाधान हुआ है। व्यक्ति ने आयुक्त को सुझाव देते हुए अनुरोध किया कि पर्याप्त मात्रा में पानी आने के कारण पानी के समय में कटौती की जा सकती है। आयुक्त सर्वे ने संजय नगर तालाब के सफाई का निरीक्षण किया वही उन्होंने मोहल्ले की सफाई व्यवस्था देखी। फटाका मार्केट भी पहुंचे स्थल का अवलोकन किया, उन्होंने त्योहारी सीजन को देखते हुए मार्केट क्षेत्रों में ट्रैफिक एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्था करने के निर्देश जोन आयुक्त को दिए हैं। सभी जोन आयुक्त एवं संबंधित कर्मचारियों को फील्ड में मुस्तैद रहने कहा है। निरीक्षण के दौरान चंदन शर्मा एवं महेंद्र गंधर्व मौजूद रहे।














