पहली बार भारतीय टीम में चुने जाने के लिए आवेश खान ने कहा- सपना पूरा हुआ

शेयर करें

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 16 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा की। टी-20 सीरीज से जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे सीनियर तेज गेंदबाजों को आराम दिया गया है और उनकी जगह आवेश खान और हर्षल पटेल जैसे युवा गेंदबाजों को मौका मिला है। टीम में चुने जाने से खुश आवेश खान ने बुधवार को कहा कि देश के लिए खेलने का उनका सपना आखिरकर पूरा हो गया है। अलग-अलग टूर्नामेंट्स में खेलकर तीन महीने बाद बुधवार सुबह ही इंदौर लौटे खान के घर उनके रिश्तेदारों, परिचितों और फैन्स का तांता लग गया है, जो उन्हें भारतीय टीम में चुने जाने की बधाई दे रहे हैं। इस दौरान उनके परिजन और फैन्स मिठाई खिलाकर और आतिशबाजी कर खुशियां मनाते देखे गए।

जश्न के बीच खान ने ‘पीटीआई’ से कहा, ”हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले और वह इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत करता है। मेरा यह सपना अब पूरा हो गया है।” खान ने कहा कि पिछली घरेलू टूर्नामेंट्स और आईपीएल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था, जिससे उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाने में मदद मिली। इस 24 साल के तेज गेंदबाज ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अमय खुरासिया, चंद्रकांत पंडित, देवेंद्र बुंदेला और अब्बास अली जैसे पूर्व क्रिकेटरों को दिया, जिन्होंने उनकी काबिलियत को पहचाना और मार्गदर्शन के जरिए इसे तराशा।

खान ने कहा कि उन्हें बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था और वह पेशेवर क्रिकेटर ही बनना चाहते थे। तेज गेंदबाज के पिता आशिक खान याद करते हैं कि उनके बेटे के सपनों को कैसे पंख लगे। उन्होंने बताया, ”मेरा बेटा पहले इंदौर कोल्ट्स क्रिकेट क्लब से जुड़ा। फिर अमय खुरासिया ने उसके हुनर को पहचानते हुए अपनी क्रिकेट अकैडमी में ट्रेनिंग के लिए उसे चुना। इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा।” उन्होंने बताया, ”आवेश जब तीन महीने बाद आज (बुधवार) सुबह इंदौर लौटा, तो हम हवाई अड्डे से सीधे खुरासिया के घर पहुंचे और मेरे बेटे ने उनका आशीर्वाद लिया।” गौरतलब है कि आवेश खान के साथ ही इंदौर के ऑलराउंडर क्रिकेटर वेंकटेश अय्यर ने भी न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टी-20 टीम में जगह बनाई है। दोनों खिलाड़ियों के इस सिलेक्शन से स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में जश्न का माहौल है।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का सामना संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से, कड़े मुकाबले में बैलाडीला बुल्स को 3-1 से हराया
    • November 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फाइनल में मैनपाट टाइटन्स का मुकाबला संस्कारधानी स्ट्राइकर्स से होगा। आज खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में प्रदीप मोर की टीम ने चिंगलेनसाना सिंह…

    और पढ़ें
    श्रीलंका दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान बनीं महक नरवासे : मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित
    • June 13, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजनांदगांव जिले की प्रतिभाशाली युवा क्रिकेटर सुश्री महक नरवासे ने सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह तथा सांसद…

    और पढ़ें

    Leave a Reply