मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत तीर्थयात्री द्वारिका, सोमनाथ और नागेश्वर के लिए आज हुए रवाना

शेयर करें

दुर्ग // छत्तीसगढ़ शासन के महत्वकांक्षी योजना मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन के तहत दुर्ग संभाग के 800 तीर्थयात्री आज दुर्ग रेलवे स्टेशन से भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन के माध्यम से द्वारिका, सोमनाथ और नागेश्वर के लिए दोपहर 12 बजे रवाना हुए। ट्रेन को अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, नगर निगम दुर्ग की महापौर श्रीमती अलका बाघमार, जिला पंचायत दुर्ग की अध्यक्ष श्रीमती सरस्वती बंजारे और कलेक्टर अभिजीत सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर गंतव्य को रवाना किया। इससे पूर्व विधायक श्री कोर्सेवाड़ा एवं अन्य अतिथियों ने ट्रेन में यात्रियों से रू-ब-रू चर्चा कर उन्हें शुभकामनाएं दिये। 

यात्रा में कुल 800 तीर्थयात्री सम्मिलित हुए है जिसमें जिला दुर्ग से 459 तीर्थ यात्री, जिला बालोद से 189 तीर्थ यात्री, जिला बेमेतरा से 146 तीर्थ यात्री एवं समाज कल्याण संचालनालय छ.ग. से 6 यात्री सम्मिलित है। उक्त यात्रा में यात्रियों की देख-रेख हेतु नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी, अनुरक्षक एवं स्वास्थ्य संबंधी रेख रेख हेतु चिकित्सक टीम (तीनों जिलों से) शामिल है।

तीर्थयात्रियों में यात्रा के प्रति काफी उत्साह देखा गया। उन्होंने शासन की इस योजना की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय जी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किये। इस अवसर पर जिला एवं पुलिस प्रशासन, पर्यटन एवं रेलवे के अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे। 

  • Related Posts

    वीबी-जीरामजी के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु छत्तीसगढ़ की तैयारियों की केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की सराहना
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // केंद्रीय ग्रामीण विकास तथा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन-ग्रामीण (वीबी जीरामजी) अधिनियम, 2025 के प्रभावी क्रियान्वयन…

    और पढ़ें
    विशेष लेख : हरी खाद- खेती में बढ़ेगा उत्पादन, मिट्टी की सेहत होगी बेहतर
    • April 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आज के दौर में टिकाऊ खेती की ओर बढ़ना समय की मांग है। रसायनों के बोझ तले दबती मिट्टी को राहत देने के लिए हरी खाद एक…

    और पढ़ें