गृहमंत्री ताम्रध्वज के परिवार से नही बनेगा कोई महापौर नही मिला उनके परिवार से किसी को भी टिकिट

शेयर करें

रिसाली। प्र्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू के परिवार से रिसाली निगम का कोई महापौर नही बनेगी क्योंकि उनके पुत्रवधु या उनके परिवार के किसी को भी कांग्रेस से टिकिट नही मिली है। नव गठित रिसाली में पहली बार हो रहे निगम चुनाव में इस बार का महापौर पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित है। रिसाली निगम के गठन और वहां गृहमंत्री द्वारा जिस तेजी से विकास कार्य किया जा रहा था उससे पूरे दुर्ग जिले में यह चर्चा जोरो पर था कि गृहमंत्री साहू यह सब अपनी बहु को महापौर बनाने के लिए कर रहे हैं लेकिन कांग्रेस द्वारा घोषित किये गये प्रत्याशियों में श्री साहू के परिवार के किसी को भी कांग्रेस से टिकिट नही मिली।  

वैसे दो तीन दिन पूर्व ही दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं प्रदेश के लोकनिर्माण मंत्री ने यह स्पष्ट कर दिया थे कि उनके परिवार के लोग को टिकिट देना नही देना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपर है, उनको जो उचित लगेगा वैसा निर्णय लेंगे। हम अपने परिवार के किसी के लिए टिकिट की मांग नही करेंगे। श्री साहू द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के लिए टिकिट नही मांगा जाना कार्यकर्ताओं में बहुत ही अच्छा संदेश गया है। गृहमंत्री श्री साहू का भी मानना है कि हमारे परिवार को टिकिट देने के बजाय कांग्रेस के कार्यकर्ता को टिकिट दिया गया यह अधिक उचित है क्योंकि जो  कांग्रेस के कार्यकर्ता है लगातार पार्टी की सेवा कर रहे हैं उनको टिकिट देना अधिक उचित है।

उल्लेखनीय है कि भिलाई नगर निगम के 14 वार्डों को 40 वार्डोँ में बांटकर बड़े जिस तेजी से रिसाली नगर निगम का गठन किया गया और इतने कम समय में जितना रिसाली निगम क्षेत्र में विकास कार्य किया गया। उससे लगातार  चर्चा सरगर्म था कि रिसाली निगम को बनाने का कारण उनके  पुत्र या बहु को महापौर बनाने के लिए यह सब किया जा रहा है। इस चर्चा को और अधिक बल उस समय मिला जब यहां महापौर के आरक्षण दुर्ग में न कराकर रायपुर में कराया गया और यहां ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हो गया। इससे कारण सभी को पक्का यकीन हो गया कि गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू की बहु ही  रिसाली निगम की महापौर बनेगी।

उसी के लिए यह सीट ओबीसी महिला आरक्षित कराया गया है। लेकिन जब कांग्रेस द्वारा रिसाली निगम के पार्षदों की टिकिट जारी किया गया उसमे ताम्रध्वज साहू के परिवार के किसी भी महिला का नाम नही है। इनपर पार्टी ने फिर जताया भरोसा
भिलाई नगर निगम में लगातार कांग्रेस से पार्षद रहे केशव बंछोर, नरेश कोठारी राजेन्द्र रजक, मनोज बनजारे, लक्ष्मी साहू, जैसे लोगों पर कांग्रेस ने इस बार भी विश्वास जताया है उनको इस बार भी कांगे्रस ने मौका दिया है।

  • Related Posts

    पवन साय बोले—घर-घर संपर्क से जीतें विश्वास; अखिलेश सोनी ने 70 वार्डों में कमल खिलाने का दिया आह्वान
    • September 23, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // आगामी नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भाजपा जिला भिलाई ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। भिलाई नगर निगम के सात मंडलों की बैठक मंगलवार को कला…

    और पढ़ें
    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *