विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जामुल के युवा भारत संघटन ने किया वृक्षारोपण

शेयर करें

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में जामुल के युवा भारत संघटन ने किया वृक्षारोपण

जामुल /दक्षिण कौशल की कलम से

युवा भारत जामुल नगर संगठन के “जीना है, तो वृक्ष लगाएं” अभियान के अंतर्गत आज शिवपुरी जामुल उद्यान वार्ड 18 में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया lकार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि पर्यावरण को हरा-भरा रखना समस्त मानव समुदाय की जिम्मेदारी है उन्होंने युवा भारत जामुल नगर के कार्यकर्ताओं का पर्यावरण के प्रति समर्पण की मुक्त कंठ से प्रशंसा की lतत्पश्चात कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि अविनाश चंद्राकर युवा कांग्रेस सचिव जिला दुर्ग ने प्रतिवर्ष एक वृक्ष लगाकर उसकी सेवा करने का संकल्प लेने का आग्रह किया lविशेष अतिथि जोगेेेश्वर सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कम से कम हम स्वयं के ऑक्सीजन के लिए प्रतिवर्ष एक वृक्ष अनिवार्य लगाएं व उसका संरक्षण करें ताकि आने वाली पीढ़ी को उसका लाभ मिल सके l इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि ईश्वर सिंह ठाकुर, डॉ दिनेश उमरे, तिलेश्वर देवांगन, चुम्मन वर्मा उपस्थित थे l युवा भारत जामुल नगर के वृक्षारोपण प्रभारी टिकेश्वर साहू, , हिमांचल उमरे, अनिल चौधरी सर, नीलम चौहान, देवी लाल नायक, परमेश्वर साहू, नरेंद्र, सतीश साहू, ने अपनी सहभागिता प्रदान की lइस वृक्षारोपण कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा कदम, नीम , शीशम, बादाम, के10 वृक्ष लगाया गया व सभी ने एक स्वर में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया lयुवा भारत जामुल नगर के युवाओं द्वारा यह अभियान भिन्न-भिन्न स्थानों पर जून से सितंबर तक वृक्षारोपण कार्यक्रम होना है lकार्यक्रम का संचालन युवा भारत के जिला कार्यकारिणी सदस्य टिकेश्वर साहू ने किया l

  • Related Posts

    नुआखाई हमारी कृषि संस्कृति, अन्नदाता के परिश्रम और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व : मुख्यमंत्री
    • October 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि किसानों की खुशहाली और समृद्धि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और संस्कृति के केंद्र में…

    और पढ़ें
    33/11 केवी विद्युत सब स्टेशन से 16 गांवों को मिलेगी बेहतर बिजली आपूर्ति, लो वोल्टेज की समस्या से मिलेगी राहत
    • October 15, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार प्रदेश के दूरस्थ ग्रामीण और जनजातीय क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा आम नागरिकों को बेहतर विद्युत सुविधाएं…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *