नगर साहू समाज जामुल ने कलश यात्रा निकाल कर टीकाकरण जागरूकता एवं कोरोना बचाव का सन्देश दिया

शेयर करें


छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ एवं जिला साहू संघ दुर्ग के निर्देशानुसार कोरोना टीकाकरण जागरण महाअभियान के तहत नगर साहू समाज जामुल जिला-दुर्ग के अध्यक्ष डा. देवशरण साहू के मार्गदर्शन में महिला प्रकोष्ठ द्वारा जामुल में कलश यात्रा निकाली गई कलश यात्रा का उद्देश्य टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा कोरोना से बचाव हेतु शासन के गाइड लाइन का पालन करते हुए कलश यात्रा में हाथों में कोरोना से बचाव संबंधी तख्ती लेकर कोरोना भगाओ नारे लगाए गए..जामुल के पुरानी बस्ती एवं वार्ड क्रमांक 16, 17 व 18 शिवपुरी परिक्षेत्र इकाई समिमलित महिला प्रकोष्ठ द्वारा कर्मा कलश यात्रा निकाल कर टीकाकरण जागरूकता एवं कोरोना बचाव का सन्देश प्रसारित किया गया..
कलश यात्रा में श्रीमती ममता साहू, बसनी साहू , सरला साहू, जानकी साहू, गीता साहू, राधा साहू, मीना साहू, भानबाई साहू, वृंदा साहू, अश्विनी साहू, नीतू साहू, डाकेश्वरी साहू, वैष्णवी साहू एवं अन्य महिलाएं शामिल हुए… कलश यात्रा मेँ युवा प्रकोष्ठ संयोजक रामचन्द्र साहू सचिव संतू साहू, जनक साहू, रमेश साहू, लेखराम साहू, धनसिंह साहू, भूपेन्द्र साहू, बंशी साहू, बिशेसर साहू, कन्हैया साहू, राधेश्याम साहू, जगदीश साहू, जीवन साहू उपस्थित थे l
अध्यक्ष डी.एस.साहू ने साहू समाज के साथ ही साथ और अन्य समाज के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाने का आग्रह किया है l उन्होंने कहा है कि, किसी भी अफवाह से बचें वह राज्य शासन की मंशा अनुरूप टीका अवश्य लगाएं l
कोरोना महामारी से बचाव के लिए कोरोना टीका को सभी वर्ग के लिए लाभकारी बताया l
साहू समाज के इस कोरोना टीका जागरूकता जनकल्याणकारी
अभियान कि जामुल नगर के अन्य समाज के लोगों ने भी प्रशंसा की हैl

  • Related Posts

    अन्न का सम्मान, किसानों के योगदान को स्वीकार करना और प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा हम सभी का सामूहिक दायित्व : राष्ट्रपति
    • October 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // युवा बड़े सपने देखें, अपने विचारों को व्यापक बनाएं और अपनी सफलता को समाज एवं राष्ट्र की सेवा से जोड़ें। परिस्थितियां और चुनौतियां अलग-अलग हो सकती हैं,…

    और पढ़ें
    अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल*
    • October 22, 2026

    शेयर करें

    शेयर करें​रायपुर // छत्तीसगढ़ के सुदूर अंचलों तक मूलभूत सुविधाओं और शासकीय योजनाओं का लाभ पहुँचाने की मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की प्रतिबद्धता रंग ला रही है। जिला मुख्यालय…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *