अहिवारा में जल्द खुलेगा रजिस्ट्री कार्यालय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने स्वीकृति दी

शेयर करें

अहिवारा // अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा के अथक प्रयास से वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने वर्तमान बजट में अहिवारा क्षेत्र में रजिस्ट्री कार्यालय खोलने हेतु स्वीकृति दी है, इसमें नवीन भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृत की गई है l

जिससे पूरे अहिवारा नगर पालिका एवं ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षो उल्लास का माहौल बना हुआ है। बहुत दिनों से यह मांग थी की आसपास के ग्रामीणों को रजिस्ट्री कार्य के लिए धमधा एवं दुर्ग जाना पड़ता है, जिसके कारण किसानों एवं आम नागरिकों को अत्यधिक असुविधा होती है।

अहिवारा में रजिस्ट्री कार्यालय खोलने से आसपास के ग्रामीणों को और यहां के नागरिकों को सुविधा मिलेगी, अहिवारा नगर के बाजार एवं व्यापार की दृष्टि से काफी वृद्धि करेगा, और नए रोजगार का सृजन भी होगा । जिससे यहां के स्थानीय व्यापारियों को लाभ मिलेगा।

विधानसभा मंडल के पदाधिकारी विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू , प्रदेश कार्य समिति सदस्य रवि शंकर सिंह, जनपद अध्यक्ष लिमन साहू जिला उपाध्यक्ष एवं पुर्व नगर पालिका अध्य्क्ष नटवर भैया ताम्रकार, अहिवारा मंडल अध्यक्ष राम जी निर्मलकर, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, लक्ष्मण क्षत्रीय, मंडल उपाध्यक्ष गणेश टंडन, महामंत्री संजय पांडे और अनुज साहू मंडल मंत्री राजा शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता वकील तांडी, सोशल मीडिया प्रभारी शिव शंकर कश्यप, युवा मोर्चा मंडल मंत्री कीर्ति साहू एवं नेता शेखर साहू, सभी ने विधानसभा में जाकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी एवं अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा का आभार प्रकट किया।

  • Related Posts

    पद्मविभूषण डॉ. तीजन बाई के नाम पर पंडवानी कला के क्षेत्र में प्रतिवर्ष राज्य सम्मान की घोषणा
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर ।। छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को विश्व पटल पर प्रतिष्ठित करने वाली पंडवानी की महान साधिका, पद्म विभूषण स्वर्गीय डॉ. तीजन बाई को बुधवार को रायपुर स्थित महंत घासीदास…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए
    • July 8, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंइस निर्णय से एनटीपीसी सहित अन्य सीपीएसयू से विद्युत आपूर्ति की निरंतरता सुनिश्चित होगी तथा भुगतान सुरक्षा की व्यवस्था आरबीआई के वर्तमान प्रावधानों के अनुरूप हो सकेगी। राज्य शासन…

    और पढ़ें