इस्कॉन दुर्ग प्रचार केंद्र, द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह कार्यक्रम में सम्मिलित हुए विधायक ललित चंद्राकर

शेयर करें

दुर्ग // इस्कॉन दुर्ग प्रचार केंद्र, द्वारा अग्रवाल भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में दुर्ग ग्रामीण विधायक व राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ललित चंद्राकर सम्मिलित हुआ। इस पावन अवसर पर आनंद श्याम दास प्रभु जी का आशीर्वाद ग्रहण किया एवं भगवान चैतन्य महाप्रभु जी की दिव्य जीवन गाथा श्रवण करने का शुभ अवसर मिला।यह भक्तिमय संगम मन को शांति एवं आनंद से भरने वाला अनुभव रहा।

इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने कहा आज हम होली के रंगीन और आनंदमयी पर्व का जश्न मना रहे हैं। यह पर्व हमें प्रेम, सौहार्द, और एकता का संदेश देता है। होली का पर्व हमें अपने जीवन में रंग, आनंद, और उत्साह लाने का अवसर प्रदान करता है।

होली का पर्व हमें यह भी याद दिलाता है कि जीवन में अच्छाई और बुराई का संघर्ष हमेशा रहता है। लेकिन अंत में अच्छाई की जीत होती है। यह पर्व हमें अपने जीवन में अच्छाई और पवित्रता को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित करता है।
इस अवसर पर इस्कॉन मंदिर दुर्ग प्रचारक के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें