छत्तीसगढ़ में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता पदों पर होगी भर्ती

शेयर करें

रायपुर // छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा जल संसाधन विभाग के अंतर्गत उप अभियंता (सिविल) एवं उप अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी) पदों की भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया गया है। इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी  20 जून 2025 तक ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा की तिथि 20 जुलाई निर्धारित की गई है।

इन पदों के लिए अभ्यर्थी को ऑनलाईन आवेदन के समय परीक्षा शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम से किया जाना है। छत्तीसगढ़ राज्य के पात्र स्थानीय निवासी को नियमानुसार परीक्षा में उपस्थिति होने पर परीक्षा शुल्क वापस किया जाएगा। अभ्यर्थी को परीक्षा शुल्क की वापसी केवल उसी बैंक खाते में की जाएगी जिससे शुल्क का भुगतान किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी एवं आवेदन के लिए उम्मीदवारvyapam.cgstate.gov.inवेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।

  • Related Posts

    पद्म विभूषण स्व. तीजन बाई को 8 जुलाई को मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ के लोक कलाकार देंगे श्रद्धांजलि
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंमुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्रीगण, सांसद व विधायकगण होंगे शामिल रायपुर // पंडवानी की अप्रतिम साधिका, पद्मविभूषण एवं डी.लिट. से सम्मानित डॉ. श्रीमती तीजन बाई को 8 जुलाई को…

    और पढ़ें
    बारिश के मौसम में करंट से होने वाली दुर्घटनाओं से बचने विद्युत कंपनी ने जारी की एडवाइजरी
    • July 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // बारिश का मौसम शुरू होते ही विद्युत करंट से होने वाली दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। बिजली के खंभों, एचटी लाइनों, टूटे तारों तथा विद्युत उपकरणों…

    और पढ़ें