विधायक की पहल से सेक्टर 2 तालाब का हो रहा सौंदर्यीकरण छठपर्व से पहले बदल जाएगी सेक्टर 2 तालाब की तस्वीर

शेयर करें

एक करोड़ 44 लाख की लागत से हो रहे विभिन्न कार्य

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सेक्टर 2 तालाब का वृहद स्तर पर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। करीब एक करोड़ 44 लाख की लागत से तालाब का पूरा कायाकल्प बदला
जा रहा है। तेजी से सौंदर्यीकरण का काम हो रहा है। छठ पर्व से पहले तालाब की पूरी तस्वीर बदल जाएगी और छठ पर्व में पूजा करने के लिए सेक्टर 2 तालाब आने वाले लोगों इस बार अलग ही आनंद का अनुभव होने वाला है। यह तालाब पूरे शहर में एक मॉडल होगा। इसकी तैयारी जोरो से चल रही है।

गौरतलब है कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सेक्टर 2 तालाब का सौंदर्यीकरण करने की खास पहल किए है। यहां छठ पर्व में पूजा करने लेकिए सैंकड़ों की संख्या में भक्त आते हैं। भक्तों को विशेष सुविधा और लाभ देने के लिए विधायक देवेंद्र ने यह पहल की है। जिसका भूमिपूजन प्रदेश के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने किया था। शहर के प्रसिद्ध तालाबों में से एक सेक्टर 2 तालाब को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए यहां लैडस्केपिंग, ओपन जिम, खेलकूद सामग्री, रात्रि में रंगीन लाइट व भव्य प्रवेश द्वार बनाया जा रहा है। साथ ही आने वाले लोगों को शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था होगी।

गृहमंत्री ने की थी तारीफ

भूमिपूजन में आए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने जब सेक्टर 2 तालाब शहर में हो रहे विकास कार्यों को देखा तो वे भी मत्रंमुग्ध हो गए थे। उन्होंने शहर के विकास को लेकर काफी सराहनी की थी और कहा था कि महापौर व विधायक देवेन्द्र यादव के प्रयास से शहर में निरंतर विकास की प्रक्रिया जारी है। देवेन्द्र यादव जब से महापौर बने है। तब से शहर में तेजी से विकास हो रहा है। इससे अब भिलाई की खूबसूरती बढ़ने लगी है।

1 करोड़ 44 लाख से हो रहा सौंदर्यीकरण

सेक्टर 2 के तालाब में एक करोड़ 44 लाख की लागत से सौंदर्यीकरण कार्य किया जा रहा है। इस तालाब से क्षेत्र के नागरिकों को कॉफी सहूलियत होगी। निगम क्षेत्र के वार्ड के नागरिकों के मांग के अनुरूप निरंतर विकास के कार्य किया जा रहा है। सेक्टर 2 तालाब को भी बापूनगर तालाब के जैसा सुंदर एवं आकर्षक बनाया जा रहा है। जिसे देखने के लिए अन्य क्षेत्र के भी लागे आएंगे। तालाब के चारो ओर सीमेंटीकरण कार्य , रंगीन पेवर ब्लॉक लगाए जा रहे हैं। ताकि नागरिक सुबह शाम वाकिंग कर सके। ग्रीनरी के लिए लैण्डस्केप किया जा हरा है। भव्य प्रवेश और रंगीन लाइटें लोगों का आकर्षण का केंद्र बनेंगे। तालाब में पचरी निर्माण के साथ ही यहां सुरक्षा को भी ध्यान में रखा गया है साथ ही तालाब को भरने के लिए पानी की कमी न हो। इसके लिए बोर भी लगाया गया है। मनोरंजन के तहत बच्चों के खेलने के लिए खेल सामग्री तथा ओपन जिम, रात्रि में रोशनी के साथ ही सजावटी रंगीन लाइट लगाई जा रही है। वातावरण को हरा भरा और सुंदर बनाने का प्रयास भी किया जारहा है।

  • Related Posts

    भाजपा भिलाई जिला ने प.दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया
    • February 11, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय प्रियदर्शिनी परिसर, सुपेला भिलाई में पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की पुण्यतिथि को समर्पण दिवस के रूप में श्रद्धा एवं अनुशासन के साथ…

    और पढ़ें
    18 साल से खुर्सीपार-भिलाई में निकल रही भगवान भोले नाथ की भव्य दिव्य अद्भुत बारात
    • February 10, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // महाशिवरात्रि की तैयारी है जिसका इंतजार भिलाई-दुर्ग समेत प्रदेश भर के लोगों को हर साल रहता है इस तारीख को आप नोट करके रख लें। 17 साल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *