बी एस पी नगरीय प्रशासन विभाग में युवा कांग्रेस ने टाउनशिप में आने वाले गंदे पानी और सफाई अव्यवस्था के खिलाफ ढोल बजा बजा कर किया प्रदर्शन

शेयर करें

भिलाई । दुर्ग जिला युवा कांग्रेस के तत्वाधान में आज युवा काँग्रेस प्रदेश सह-सचिव विभोर दुर्गोरकर के नेतृत्व में भिलाई स्टील प्लांट के नगरीय प्रशासन विभाग में सेकड़ो युवकों द्वारा विभिन्न मुद्दों एवं टॉनशिप के रहवासियों को हो रही परेशानियों के संधर्भ में नगरीय प्रशासन विभाग , सिविक सेंटर कार्यालय के कुम्भकर्णीय नींद सोए हुए अधिकारियों को जगाने के लिए ढोल बजा कर प्रदर्शन किया गया। जिसमे विभोर दुर्गोरकर जी ने बताया कि टॉउनशिप के रहवासियो को अपनी मूलभूत सुविधाओ के लिए तमाम परेशानीयो का सामना करना पड़ रहा ।

● पूर्व 4 माह से गंदे पीने पानी की समस्या , बड़ी विकराल समस्या बनी हुई है।

● BSP के कई मकानों एवं बिल्डिंगों की खस्ता हाल एवं समय के साथ उन बिल्डिंगों की मरमत के कार्यो को अनदेखा करना।, एवं

●पूरे टाउनशिप में सफाई व्यवस्था की अनदेखी , जगह जगह कचरो का जमाव एवं उनका निपटारन न होना।जैसे तमाम समस्याओ के बीच अपने कर्मचारियों रहवासियों को उनके हाल पर छोड़ दिया है

अतः टाउनशिप के रहवासी आम नागरिकों की मांग को धयान में रखते हुए युवक कांग्रेस ने गंदे पानी की बोतल (नगरीय प्रशासन विभाग) को देकर उनकी आंखे खोलने का प्रयास पूर्व में किया गया था। तथा युवक कांग्रेस ने BSP नगरीय प्रशासन विभाग के अधिकारियो को पूर्व में 1 माह का समय दिया था जिसमे से 20 दिन की समय की समाप्ति पर अधिकारियों की बताया कि 10 दिन मात्र शेष बचे हैं एवं उनको चेताया की जल्द से जल्द इन सभी समस्याओं का निराकरण करें अन्यथा युवा कांग्रेस आंदोलन के साथ साथ जिम्मेदार अधिकारियों का चेम्भर घेरने का कार्य करेगी। जिसकी पूर्ण रूप से जिम्मेदारी बी एस पी प्रशासन की होगी।इस घेराव में सैकड़ों यूवा कांग्रेस का कार्यकर्ता मौजूद से जिसमे मुख्य रूप से युवा कांग्रेस दुर्ग जिलाध्यक्ष अंकुश पिल्ले आकाश यादव, शुभम झा , सीमांत कुमार, शोएब, अमन, हरपाल, जय भाटिया, नवीन कुमार, विवेक साहू,अजय राजपूत,नदीम मेमन, विक्रम धारीवाल,शशांक साहू, ऋषभ सोनी, अंकित यादव, बिसाई ,शो एवं अन्य सेकड़ो युवा उपस्तिथ थे।

  • Related Posts

    मुख्यमंत्री श्री साय ने खोला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर भर्ती
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने युवाओं को रोजगार का बड़ा अवसर दिया है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने समूह-2, तृतीय श्रेणी (स्नातकोत्तर…

    और पढ़ें
    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply