विधानसभा निर्वाचन का मानदेय राशि भुगतान

शेयर करें

दुर्ग // दुर्ग जिला में विधानसभा निर्वाचन-2023 में लगे अधिकारियों/ेकर्मचारियों का मानदेय भुगतान किया जा चुका है। इस संबध्ंा में उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री बी.के. दुबे ने अवगत कराया है कि विधानसभा निर्वाचन-2023 संपन्न होने के उपरांत कुल 1485 मतदान केन्द्रों के मतदान दल के कुल 5940 अधिकारियों/कर्मचारियों (पीठासीन अधिकारी) को 1200 रूपए के दर से एवं मतदान अधिकारी 1, 2 एवं 3 को 900 रूपए दर से मानदेय की कुल 57 लाख 91 लाख 500 रूपए का भुगतान उनके बैंक खाते में 29 नवम्बर 2023 को किया गया।

132 सेक्टर अधिकारियों को 7 हजार 500 रूपए की दर से तथा मतगणना दल के मतगणना पर्यवेक्षक एवं मतगणना सहायक को 350/250 की दर से तथा सीलिंग कार्य करने वाले को 250/150 की दर से मानदेय की कुल 10 लाख 70 हजार 500 रूपए राशि का भुगतान 22 दिसम्बर 2023 को किया गया। व्यय लेखा दल, कॉल सेंटर तथा मीडिया सर्टिफिकेशन मानिटरिंग कमेटी का मानदेय 1200/1000 रूपए की दर से कुल 4 लाख 98 हजार 400 रूपए राशि का भुगतान 28 दिसम्बर 2023 को किया गया। बी.एल.ओ. का मानदेय 750 रूपए दर से कुल 11 लाख 9 हजार 250 रूपए तथा आब्जर्वर मतगणना कार्य में लगे हुए 120 रूपए की दर से कुल 1 लाख 20 हजार रूपए राशि का भुगतान 08 जनवरी 2024 को किया गया।

इस प्रकार मानदेय की कुल 85 लाख 89 हजार 650 रूपए राशि का भुगतान किया जा चुका है। यदि किसी अधिकारी/कर्मचारी का मानेदय प्राप्त नहीं हुआ है, वे जिला निर्वाचन कार्यालय दुर्ग में आवेदन के साथ जानकारी हेतु संपर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    महंगी कोचिंग की चिंता खत्म: जिला प्रशासन की इस मुहिम से संवरेंगे सैकड़ों होनहारों के सपने, बेसिक फाउंडेशन मजबूत करने पर जोर
    • July 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // धमतरी जिले के प्रतिभाशाली और आर्थिक रूप से कमजोर युवाओं के सपनों को अब संसाधनों की कमी नहीं रोक पाएगी। जिला प्रशासन ने एक बेहद सराहनीय और…

    और पढ़ें
    ​देवभूमि और छत्तीसगढ़ के बीच बढ़ा वैचारिक सेतु:मुख्यमंत्री श्री धामी से मिले छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधि
    • July 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // उत्तराखंड के मुख्यमंत्री निवास (देहरादून) में आज छत्तीसगढ़ के मीडिया प्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से एक अत्यंत गरिमामय और…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *