जामुल // नगर पालिका परिषद जामुल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर वार्ड 09 रावण भाठा में आयोजित हुआ। शिविर लगाकर पालिका के संपूर्ण 20 वार्डों के हितग्राहियों इस दौरान केंन्द्र सरकार की 10 योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी दी गई और उनके लिए पंजीयन करवाया गया। मुख्य अतिथि विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा विशिष्ट अतिथि नगर पालिका जामुल अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर एवं जोगेश्वर सोनी द्वारा माँ भारती, छत्तीसगढ़ महतारी के चित्र पर माल्यापर्ण व टीप प्रज्जवलित कर उपस्थित लोगो को शिविर के योजनाओं के स्टॉल में पहुंचकर अधिकारियों से जानकारी ली।
शासन की योजनाओं का 2114 लोगो ने लाभ लिया। 55 लोगो ने स्वनिधि योजना, 62 लोगो ने आयुष्मान कार्ड, 113 ने आधार कार्ड के लिए, 66 ने प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, 67 लोगो के विश्वकर्मा योजना का लाभ लिया, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए 850 हितग्राहियों ने आवेदन किया। वही शिविर में सबसे ज्यादा 901 लोगो ने अपने स्वास्थ्य का परीक्षण कराया। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कडी में विधायक श्री कोर्सेवाडा, अहिवारा विधानसभा, ने समस्त अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधियों एवं शिविर में उपस्थित सभी नागरिकों को शपथ दिलवाई।
विधायक मने अपने अभिवादन में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ मजदूर और आम व्यक्तियों को उचित रूप से मिले, तभी यह योजना सफल होगी। इस बीच विधायक श्री कोर्सेवाडा एवं श्री ठाकुर ने हितग्राहियों को उज्जवला योजना एवं आवास योजना के प्रमाण पत्र भी बांटने के साथ ही अन्नप्रासन कार्यक्रम करवाया गया।
इस अवसर पर डॉ.डी.एन.प्रसाद, वरिष्ठ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, पी.बी.ग्वाल, नर्सिंग ऑफिसर, जी.आर. मथापुंखार, वरिष्ठ फार्मसी आफिसर, बी.एस. सोनी, डी.सी.ए., एवं वार्ड पार्षद, अन्य योजना हेतु अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थें।





