दुर्ग । विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया है. 2 जुलाई को रायपुर समेत प्रदेश भर में बंद का आवाहन किया गया है. विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल से जुड़े नेताओं का दावा है कि 2 जुलाई को पूरे प्रदेश को बंद करवाया जाएगा. उदयपुर में हुई घटना की आंच अब छत्तीसगढ़ पहुंच चुकी है. विश्व हिन्दू परिषद बजरंगदल छत्तीसगढ़ की तरफ से कहा गया है की राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल की नृशंस हत्या के विरोध मे 2 जुलाई 2022 को छत्तीसगढ़ बंद रहेगा।
2 जुलाई को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के नेता सड़कों पर भी उतर सकते हैं।. तमाम स्कूल कॉलेज बंद करने की अपील की जा रही है. हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बाजारों को बंद करवाएंगे. बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के नेता सभी जिलों में जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना दे रहे हैं. विहिप के छत्तीसगढ़ प्रांत प्रतिनिधि अमरचंद सुराना ने बताया कि 2 जुलाई को छत्तीसगढ़ बंद रखा गया है. उदयपुर में हुई हिंसक घटना का विरोध जताने की मंशा के तहत प्रदेश को बंद कराया जा रहा है. इसी क्रम में दुर्ग जिले को बंद करने की तैयारी की जा रही है .जिले भर में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता सकल हिंदू समाज के लोगों को एकत्रित कर बंद का आवाहन कर रही है , इस बंद में हॉस्पिटल एवं मेडिकल स्टोर्स की दुकानों को बाधित नहीं किया जाएगा। प्रदेश में बंद का पूर्ण रूप से आवाहन किया जाएगा।






