स्वंयसेवको ने किया पथ संचलन
दुर्ग। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 7 दिवसीय प्राथमिक वर्ग भिलाई स्मृति नगर में 23 जून से 1 जुलाई तक आयोजित हुआ। जिसमे 53 लोगो ने प्रशिक्षण प्राप्त किया समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में कान्हा महराज , मुख्य वक्ता पूर्णेनद सिन्हा डॉ रामस्वरूप शर्मा एवं डॉ चन्द्रभूषण देवांगन मंच पर उपस्थित रहे। सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि संघ को समझना है तो संघ में आना पड़ेगा तभी संघ को जानेंगे। संघ की शाखा के संस्कार से समाज परिवर्तन के कार्य मे भी लगे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ निस्वार्थ भाव से राष्ट्र के निर्माण में कार्यरत हैं । विदेशो में राष्ट्र की कल्पना राज्य की अवधारणा पर है विदेशी शब्द को उपयोग नही करना हम भौगोलिक दृष्टि से हिन्दू है हिमालय से लेकर इंदु महासागर का विशाल भू भाग में रहने वाले सभी हिन्दू है। भारत हिन्दू राष्ट्र है स्वामी विवेकानंद ने कहा गर्व से कहो हिन्दू है भारत हिन्दू राष्ट्र है। सनातन धर्म को ही हिन्दू धर्म कहते है सनातन ही राष्ट्रीयता है हिंदुत्व ही रास्ट्रीय तव है । यहां के सांस्कृतिक को मानने वाला ही हिंदुत्व है। संघ समाज से अलग नही संघ का काम हिन्दू समाज को संघटित करना है। सत्य एक है मार्ग अलग अलग हो सकते हैं। हमारी संस्कृति महान आर श्रेष्ठ है सबमे ईश्वर का दर्शन करते हैं हिंदुत्व में एकत्व का दर्शन करते हैं। हम प्रकृति पूजक है प्रकृति की पूजा करते हैं। सारा विश्व को परिवार मानते है। विविधता ही हमारी संस्कृति की विशेषता है राष्ट्र को परम वैभव पर पहुचना संघ का अंतिम लक्ष्य है हिंदुत्व को बलशाली होना रास्ट्र को मजबूती प्रदान करना है।







