वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अग्रवाल ने शस्त्रों की विधि-विधान से पूजा कर सुख-शांति की कामना की

शेयर करें

दुर्ग // पुलिस लाईन प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में विजयादशमी (दशहरा) के अवसर पर शस्त्र पूजा का आयोजन किया गया। शस्त्र पूजन में विजय अग्रवाल, भा.पु.से. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला-दुर्ग द्वारा माता दुर्गा जी की पूजा एवं शस्त्रों की पूजा मंत्र उच्चारण के साथ की गई। पुलिस के आला अफसरों से लेकर सिपाहियों तक शस्त्र पूजा में हिस्सा लेकर शस्त्रों की पूजा कर माता से आशीर्वाद लिया।

Advertisements
KWBD

दशहरा के दिन पुलिस लाईन, दुर्ग में शस्त्र पूजा के लिए विशेष इंतजाम किया गया था। शस्त्र पूजा में मॉं भवानी का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया जाता है ताकि बुराई का अंत कर अच्छाई पर जीत प्राप्त की जा सके। पूजा की परंपरा विधि विधान से संपन्न होने के बाद पुलिस अधिकारियों के द्वारा हर्ष फायरिंग की गई। समस्त अधिकारी/कर्मचारियों को विजयादशमी की शुभकामनाए दी गई, तत्पश्चात् पुलिस लाईन, दुर्ग के प्रशासनिक भवन स्थित उद्यान में वाहनों की भी पूजा की गई।

इस कार्यक्रम में सुखनंदन राठौर, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, (शहर) जिला दुर्ग, अभिषेक झा, रापुसे. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) जिला-दुर्ग, हर्षित मेहर, भापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, दुर्ग जिला दुर्ग, सत्यप्रकाश तिवारी, रापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाईनगर, जिला दुर्ग, हेमप्रकाश नायक, रापुसे. नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी, चन्द्रप्रकाश तिवारी, रापुसे. उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) जिला दुर्ग, विनेाद मिन्ज, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) जिला दुर्ग, नीलकंठ वर्मा, रक्षित निरीक्षक, दुर्ग, निरीक्षक पुष्पेन्द्र भट्ट, यातायात, निरीक्षक केशवराम कोशले, थाना प्रभारी मोहन नगर, निरीक्षक तापेश्वर नेताम, थाना प्रभारी, दुर्ग निरीक्षक राजकुमार लहरे, थाना प्रभारी पद्म्नाभपुर, उप निरीक्षक खगेन्द्र पठारे, चौकी प्रभारी जेवरा सिरसा, उप निरीक्षक (एमटी) जगदीश राम भगत, प्रभारी वाहन शाखा, दुर्ग, सउनि पुरूषोत्तम यादव, रक्षित केन्द्र, दुर्ग एवं रक्षित केन्द्र, दुर्ग के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    राज्यपाल श्री रमेन डेका को रक्षाबंधन के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों ने बांधी राखी
    • August 29, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज लोक भवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया के बच्चों, स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थी एवं शिक्षकों…

    और पढ़ें
    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • August 28, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर //मुख्यमंत्री निवास में आज रक्षाबंधन का पर्व आत्मीयता, स्नेह और उल्लास के वातावरण में मनाया गया। समाज के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचीं माताओं-बहनों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय…

    और पढ़ें