उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिये भाजपा ने धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी , सरोज पांडे सह चुनाव प्रभारी बने

शेयर करें

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अभी तैयार शुरू कर दी है। भाजपा ने चुनावी राज्यों में कमल खिलाने के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। इसी कड़ी में बुधवार को भाजपा ने 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों के नाम का ऐलान कर दिया है। सबसे पहले बात करें यूपी को तो, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को राज्य का प्रभारी नियुक्त किया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडेय, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी और विवेक ठाकुर को यूपी में भाजपा का सह चुनाव प्रभारी बनाया गया है।

उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया है, जबकि सह प्रभारी के रूप में लोकसभा सांसद लॉकेट चटर्जी, और राष्ट्रीय प्रवक्ता सरदार आर पी सिंह को चुना गया है। वहीं पंजाब चुनाव का जिम्मा केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपा गया है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, मीनाक्षी लेखी और विनोद चोपड़ा सह प्रभारी नियुक्त किया गया है।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव श्री शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंछत्तीसगढ़ के CCTNS डैशबोर्ड स्कोर में सुधार के दिए कड़े निर्देश रायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग के अंतर्गत…

    और पढ़ें
    सुरभि गौधाम योजना, गौशालाओं को बढ़ी सहायता और डेयरी विकास से गौपालन को मिलेगा नया विस्तार
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *