उरला में आयोजित माँ कर्मा जयन्ती समारोह में शामिल हुए विधायक

शेयर करें

दुर्ग // नगर पालिक निगम क्षेत्र में भक्त माता कर्मा जयंती पर उरला वार्ड 57 – 58 में आयोजित जिला स्तरीय कर्मा जयंती कार्यक्रम में अध्यक्ष छग राज्य वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन एवं शहर विधायक अरुण वोरा व महापौर धीरज बाकलीवाल शामिल हुए।इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि भक्त माता कर्मा श्रद्धा और भक्ति से परिपूर्ण है। उन्होंने कहा कि साहू समाज की भांति दूसरे समाज भी एकता के एकसूत्र में बंधे। किसी भी समाज को मजबूती प्रदान करती है एकता। साहू समाज अपने समाज की संस्कृति, रीति-रिवाजों को बखूबी संजोकर रख रहे है, जो कि प्रशंसा योग्य है।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि साहू समाज के लोग आज अन्य क्षेत्रों में भी अपनी योग्यता सिद्ध कर जिले एवं राज्य का नाम रौशन कर रहे है। इस अवसर एमआईसी सदस्य मनदीप सिंह भाटिया, सुश्री जमुना साहू, पार्षद बिजेंद्र भारद्वाज, कुमारी साहू, दुष्यन्त देवांगन, ओम प्रकाश जोशी के अलावा साहू समाज के पदाधिकारीगण मौजूद थे। कार्यक्रम के आरंभ में साहू समाज के पदाधिकारियों ने अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ से किया।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार में जामुल नगर पालिका ने हितग्राही को को वितरित किए प्रमाण पत्र
    • May 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 16 शिवपुरी मंगल भवन में वार्ड 16, 17, 18 के लिए जन समस्या निवारण शिविर का…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *