शीघ्रलेखक हिन्दी अंग्रेजी, सहायक ग्रेड-3 एवं भृत्य पद के लिए आवेदन आमंत्रित

शेयर करें

बेमेतरा // कार्यालय जिला एवं सत्र न्यायाधीश बेमेतरा की स्थापना में शीघ्रलेखक हिन्दी के 4 पद, शीघ्रलेखक अंग्रजी के दो पद एवं सहायक ग्रेड-3 के 19 पद, भृत्य/फर्राश के पांच पद के लिए निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए गये हैं। आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 30 अपै्रल 2022 निर्धारित किया गया है।

शीघ्रलेखक हिन्दी एवं अंग्रेजी के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, छ.ग. या म.प्र. शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन बोर्ड या शासन द्वारा मान्याता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा शीघ्रलेखन, मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। सहायक ग्रेड तीन के लिए शैक्षणिक योग्यता स्नातक, छ.ग. या म.प्र. शीघ्रलेखन तथा मुद्रलेखन बोर्ड या शासन द्वारा मान्याता प्राप्त किसी अन्य समकक्ष बोर्ड द्वारा मुद्रलेखन परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। भृत्य फर्राश पद के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा पांचवी उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अवेदक अवेदन पत्र जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा के कार्यालय में रखे गये ड्राप बॉक्स में डालकर प्रस्तुत कर सकते हैं। डाक, ई-मेल या अन्य किसी माध्यम से भेजे गये आवेदन पत्र मान्य नहीं किये जायेंगे।

आवेदन का प्रारुप जिला एवं सत्र न्यायालय बेमेतरा की वेबसाईट http://districts.ecorts.gov.in/bemetara से डाउनलोड की जा सकती है।

  • Related Posts

    सुशासन तिहार में जामुल नगर पालिका ने हितग्राही को को वितरित किए प्रमाण पत्र
    • May 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंजामुल // सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत नगर पालिका जामुल के वार्ड क्र. 16 शिवपुरी मंगल भवन में वार्ड 16, 17, 18 के लिए जन समस्या निवारण शिविर का…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने की सौजन्य मुलाकात
    • May 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित उनके कार्यालय में केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *