यूपीएससी की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

शेयर करें

 दुर्ग // यूपीएससी एवं प्रशासनिक सेवा की तैयारी करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिला प्रशासन एवं नगर निगम भिलाई के संयुक्त तत्वाधान में भिलाई टॉक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें यूपीएससी चयनित अनुभवी एवं टॉपर्स प्रशासनिक सेवा की तैयारी कर रहे युवाओं को बेहतर टिप्स देंगे और अपने पूरे अनुभवों को साझा करेंगे।

Advertisements
Wishes

16 जुलाई दिन रविवार को बीआईटी के ऑडिटोरियम में यूपीएससी की तैयारी करने वालो को यूपीएससी चयनित अनुभवी अभिषेक चतुर्वेदी, अंशिका जैन, आईएएस प्रखर चंद्राकर व आईपीएस आकाश कुमार पूरे अनुभवों को स्टूडेंट्स को साझा करेंगे। यही नहीं स्टूडेंट्स इनसे सवाल भी कर सकते है, प्रश्नोत्तरी भी होगी ताकि कोई भी संशय हो उसे दूर किया जा सके। कार्यशाला में भाग लेने के लिए बीआईटी के ऑडिटोरियम में ही 9ः30 बजे से पंजीयन होगा तथा 10ः00 बजे से कार्यशाला प्रारंभ होगी।

यूपीएससी की तैयारी करने वाला कोई भी छात्र, छात्रा इसमें शामिल हो सकता है। कार्यशाला में पैनल डिस्कशन भी होगा। कार्यशाला में कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा एवं पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा भी शामिल होंगे। यूपीएससी की तैयारी के लिए एक्सपर्ट अपनी राय भी देंगे और कैसे तैयारी करना है इसके बारे में बताएंगे। पढ़ाई की तकनीक एवं टाइम मैनेजमेंट के बारे में भी बताया जाएगा। जनरल नॉलेज एवं करंट अफेयर के टिप्स भी दिए जाएंगे। तैयारी के लिए नोट्स किस प्रकार से तैयार किए जाएंगे और रिवीजन कैसे करना है ये भी एक्सपोर्ट बताएंगे।

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply