यूपी : अखिलेश को करारा झटका, जय श्रीराम का नारा लगाकर बीजेपी में आईं घर की बहू अपर्णा यादव

शेयर करें

नई दिल्ली। बीजेपी ने मुलायम के खानदान में बड़ी सेंधमारी करते हुए उनकी छोटी बहू अपर्णा यादव को आज पार्टी में शामिल कर लिया। यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दिल्ली में अपर्णा को पार्टी ज्वॉइन कराई। बीजेपी ज्वॉइन करने पर अपर्णा यादव ने जय श्रीराम का नारा भी लगाया। अपर्णा के पति प्रतीक यादव मुलायम के गोद लिए बेटे और मौजूदा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई हैं। अखिलेश यादव ने बीते दिनों बीजेपी में बड़ी तोड़फोड़ की थी। उन्होंने योगी सरकार में मंत्री रहे स्वामी प्रसाद मौर्य, दारा सिंह चौहान और धर्म सिंह सैनी के अलावा बीजेपी के कई विधायकों को सपा में शामिल कराया था। अब बीजेपी ने अखिलेश की इस तोड़फोड़ का जवाब देते हुए मुलायम के घर में ही कमल वाला झंडा फहरा दिया है। अपर्णा को अब बीजेपी लखनऊ की कैंट सीट से उम्मीदवार बना सकती है।

अपर्णा यादव के कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल होने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। तब कानपुर के पुलिस कमिश्नर रहे असीम अरुण ने पार्टी ज्वॉइन की थी। सूत्रों के मुताबिक अपर्णा ने कल बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। उसके बाद ही उन्होंने बीजेपी ज्वॉइन करने का फैसला किया। अब आपको अपर्णा यादव के बारे में जानकारी देते हैं। अपर्णा यादव मुलायम की दूसरी पत्नी साधना के बेटे प्रतीक की पत्नी हैं। वो साल 2017 में लखनऊ की कैंट सीट से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुकी हैं। तब उन्हें रीता बहुगुणा जोशी से पराजय का सामना करना पड़ा था। अपर्णा के लिए अखिलेश यादव ने भी जमकर प्रचार किया था। अब माना जा रहा है कि उसी कैंट सीट से बीजेपी अब एक बार फिर अपर्णा को मैदान में उतार सकती है। कैंट की सीट पर आमतौर से बीजेपी का ही कब्जा रहा है।

अपर्णा यादव सपा में रहते हुए भी पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम योगी की हमेशा तारीफ करती दिखी हैं। वो उत्तराखंड की बिष्ट परिवार की बेटी हैं। योगी के साथ भी वो पहले कई बार दिखती रही हैं। यूपी में बीजेपी की सरकार बनने पर वो लखनऊ में एक गोशाला भी गई थीं। वहां का कामकाज देखने के बाद योगी की अपर्णा ने खूब तारीफ भी की थी। वो खुद परेशान हाल महिलाओं को कामकाज का मौका दिलाने के लिए खुद भी एनजीओ चलाती हैं।

  • Related Posts

    संघ कार्य का मूल लक्ष्य श्रेष्ठ व्यक्तित्व निर्माण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण करना — दीपक विसपुते
    • May 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंशहडोल // राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मध्य क्षेत्र कार्यकर्ता विकास वर्ग प्रथम सामान्य के उद्घाटन सत्र का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर, शहडोल स्थित श्रीगुरुजी सभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम…

    और पढ़ें
    5 महीने जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित यथार्थ को मुख्यमंत्री ने कराया एयरलिफ्ट
    • May 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभोपाल // मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मानव जीवन के लिए कितने संवेदनशील हैं, इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है। उन्होंने एक बार फिर इस…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *