दिल्ली: मोदी सरकार इंडिया गेट पर लगाएगी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य मूर्ति

शेयर करें

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार एक के बाद एक ऐतिहासिक फैसले ले रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को केंद्र की मोदी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस को लेकर बड़ा ऐलान किया है। दरअसल, केंद्र सरकार ने दिल्ली स्थित इंडिया गेट पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की भव्य प्रतिमा लगाने का फैसला लिया है। इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि, वो नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर 23 जनवरी को इस मूर्ति का अनावरण भी करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी ने अहम जानकारी ये भी दी है कि जब तक असली मूर्ति पूरी बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक इंडिया गेट पर नेताजी की एक होलोग्राम मूर्ति नजर आएगी।

पीएम मोदी ने आज सिलसिलेवार 2 ट्वीट किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी, ”जब तक नेताजी बोस की भव्य प्रतिमा बनकर तैयार नहीं हो जाती, तब तक उनकी होलोग्राम प्रतिमा उसी स्थान पर मौजूद रहेगी। मैं 23 जनवरी को नेताजी की जयंती पर होलोग्राम प्रतिमा का अनावरण करूंगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने अगले ट्वीट में लिखा, ऐसे समय में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मना रहा है, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी उनकी भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply