UIDAI ने बंद की Aadhaar Card से जुड़ी ये दो सेवाएं, यूजर्स पर पड़ेगा सीधा असर

शेयर करें

नई दिल्ली। आधार कार्ड आज के समय में एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है. सरकारी कामकाज से लेकर बैंकिंग काम के लिए आधार कार्ड का होना अनिवार्य है. Aadhaar Card में दी गई जानकारी का पूरी तरह अपडेटेड होना जरूरी है. इसके तहत UIDAI समय-समय पर आधार को लेकर बदलाव भी करता रहता है. इसी बीच UIDAI ने बड़ा अपडेट देते हुए हाल में Aadhaar से जुड़ी दो सेवाओं को अनिश्चित समय के लिए बंद कर दिया है. इसका असर सभी आधार कार्ड धारकों पर पड़ेगा.

UIDAI ने Address Validation Letter के जरिये Aadhaar Card में पता अपडेट कराने की सुविधा अगले आदेश तक के लिए बंद कर दी है. किरायेदार या अन्य आधार कार्ड होल्डर्स इसके जरिए अपना एड्रेस आसानी से अपडेट करा पाते थे. UIDAI ने अपनी वेबसाइट से Address Validation Letter से जुड़ा ऑप्शन भी हटा लिया है. UIDAI के अनुसार, ‘एड्रेस वैलिडेशन लेटर की सुविधा अगले ऑर्डर तक के लिए बंद कर दी गई है.
आप अन्य वैलिड एड्रेस प्रूफ की इस लिस्ट (https://uidai.gov.in/images/commdoc/valid_documents_list.pdf) में से किसी भी एक एड्रेस प्रुफ के जरिए अपना एड्रेस अपडेट करा सकते हैं’

इस फैसले से लोगों को Aadhaar Card में एड्रेस अपडेट कराने में परेशानी होगी. खासकर उन लोगों को जो किराये पर रहते हैं या फिर लंबे समय के लिए जॉब स्विच कर रहे हों उन्हें अब आधार पर एड्रेस अपडेट करने में परेशानी हो सकती है. जिन लोगों के पास एड्रेस में संशोधन के लिए कोई और प्रूफ नहीं हो उनके लिए भी बड़ी समस्या हो सकती है.

UIDAI ने पुराने स्टाइल में Aadhaar Card Reprint की सेवा को बंद कर दिया है. दरअसल, अब पुराने बड़े से कार्ड की जगह UIDAI प्लास्टिक के PVC Card जारी करता है. यह कार्ड साथ रखना आसान होता है. दरअसल, यह डेबिट कार्ड के जैसा होता है. आधार कार्ड की जरुरत हर जगह होती है. ऐसे में अब आप इस नए कार्ड को आसानी से पॉकेट और वॉलेट में रख सकते हैं.
Twitter पर एक यूजर के सवाल के जवाब में Aadhaar Help Centre ने ट्वीट कर यह जानकारी दी थी, ‘प्रिय रेजिडेंट, Order Aadhaar Reprint सर्विस को Discontinue कर दिया गया है. इसके बदले आप Aadhaar PVC Card को Online ऑर्डर कर सकते हैं. वहीं, आप चाहें तो E-Aadhaar का प्रिंट आउट लेकर भी पेपर फॉर्मेट में रख सकते हैं.'(zee news)

  • Related Posts

    वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने आज संसद में वर्ष 2026-27 के लिए केंद्रीय बजट प्रस्‍तुत किया। बजट की मुख्‍य बातें इस प्रकार
    • February 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंवित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारामन ने कहा कि माघ पूर्णिमा के पवित्र अवसर और गुरु रविदास की जन्म जयंती के मौके पर कर्तव्य भवन में तैयार हुआ यह पहला…

    और पढ़ें
    राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की झांकी कलाकारों का सम्मान
    • January 27, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // गणतंत्र दिवस के अवसर पर कर्तव्य पथ पर छत्तीसगढ़ की झांकी में शामिल कलाकारों को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात का गौरव…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *