Afghan Resque: काबुल से आए 25 भारतीयों समेत और 78 लोग, 3 गुरुग्रंथ साहिब भी लाए गए, केंद्रीय मंत्री ने सिर माथे लिया

शेयर करें

नई दिल्ली। अफगानिस्तान से 78 और लोग दिल्ली पहुंच गए हैं। इनमें 25 भारतीय हैं। इनके साथ ही पवित्र गुरुग्रंथ साहिब की तीन प्रतियां भी दिल्ली पहुंची हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी इस मौके पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे। वहां गुरुग्रंथ साहिब को सिर पर उठाकर वह बाहर लाए। तीनों गुरुग्रंथ साहिब को दिल्ली के एक गुरुद्वारे ले जाया जाएगा और वहां इनकी स्थापना होगी। इसके साथ ही अब तक अफगानिस्तान से वतन वापस होने वाले भारतीयों की संख्या 750 से ज्यादा हो गई है। अफगानिस्तान से लगातार भारतीयों और वहां के सिख और हिंदू समुदाय के लोगों को भारत लाया जा रहा है। इसके लिए वायुसेना के विमानों के अलावा मोदी सरकार ने एयर इंडिया को भी जिम्मेदारी दी है।

बता दें कि अभी काबुल में करीब 200 भारतीय हैं। इनके अलावा तमाम सिख और हिंदू समुदाय के लोग भी भारत आना चाहते हैं। मोदी सरकार ने कहा है कि ऐसे हर व्यक्ति को वह भारत लाएगी। इस मसले पर सरकार अब विपक्षी दलों से भी बात करने वाली है। इसके लिए हर पार्टी के संसदीय दल के नेता को सरकार ने 26 अगस्त को बैठक के लिए बुलाया है। तालिबान के कारण अफगानिस्तान में हालात काफी पेचीदा हैं। वहां लगातार हालात बदल भी रहे हैं। तालिबान से परेशान लोग हर हाल में अफगानिस्तान से बाहर निकलना चाहते हैं। भारत उन चंद देशों में है, जिसने अफगानिस्तान के लोगों को शरण देने का एलान किया है।

इस बीच, दिल्ली में पहले से रह रहे अफगानों ने तय किया है कि वे किसी भी सूरत में अपने देश अब वापस नहीं लौटेंगे। सरकार ने दिल्ली में कई जगह इनके रहने का इंतजाम किया था। अब नए सिरे से अफगानिस्तान के नागरिकों के भारत में आने के बाद सरकार पर दबाव और बढ़ गया है। इसके साथ ही पोलियो का डर भी फैल रहा है। मोदी सरकार ने फैसला किया है कि अफगानिस्तान से आने वाले हर बच्चे को पोलियो का टीका दिया जाएगा।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali ad
Advertisements
Diwali ad
  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत मंडपम में चार दिवसीय भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन का किया शुभारंभ
    • November 2, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // नई दिल्ली के भारत मंडपम में आज आयोजित भारत नवीकरणीय ऊर्जा शिखर सम्मेलन एवं एक्सपो 2026 में छत्तीसगढ़ ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश की व्यापक संभावनाओं…

    और पढ़ें
    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें

    Leave a Reply