दुर्ग ।। जय बजरंग जस झांकी समिति एवं समस्त ग्रामवासी ढाबा अंजोरा की ओर से जस गायन एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें विभिन्न मंडली द्वारा देवी जस गीत का गायन एवं भव्य झांकी प्रतियोगिता का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ । जिसमें विभिन्न मंडलीओ द्वारा झांकी में शामिल हुए l यह कार्यक्रम 7 जनवरी से 8 जनवरी को चला है । जिसमें आस-पास के गांव ढाबा, अंजोरा, मेडेसरा, डांडेसरा के निवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डॉक्टर पार्वती कुर्रे संध्या आरती में सम्मिलित हुई ।
श्रीमति कुर्रे ने अपने उद्बोधन में कहा कि जब-जब इस दुनिया में अन्याय अत्याचार बढ़ता है तब तब धर्म की रक्षा के लिए धर्म स्थापना के लिए भगवान को देवी या देवता के रूप में आना पड़ता है उसी प्रकार से देवी दुर्गा महिषासुर का अंत करके धर्म की स्थापना की एवं मानव जगत का कल्याण किया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच श्रीमती सुमन मनीष ठाकुर, महेश्वर कुर्रे लता कुर्रे, राजू लाल ठाकुर, दिनेश साहू, हीरालाल साहू, भीष्म मंढरिया एवं समिति के सदस्य गण बड़ी संख्या में ग्राम वासी शामिल हुए ।












