यातायात पुलिस तथा परिवहन विभाग के अधिकारियों का सड़क सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण संपन्न

शेयर करें

रायपुर ।। ‘‘सड़क सुरक्षा में सीएमवीआर और सीएमवीए की भूमिका’’ विषय पर एशियाई परिवहन विकास संस्थान तथा अंतर्विभागीय लीड एजेंसी (सड़क सुरक्षा) द्वारा सुरक्षित परिवहन के विभिन्न पहलुओं पर अध्ययन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसके तहत राजधानी रायपुर स्थित पुलिस ट्रांजिस्ट मेस परिसर में 09 से 11 जनवरी तक आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ यातायात पुलिस तथा परिवहन विभाग के राज्य भर से चुनिदा 50 अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, (योजना प्रबंध/यातायात) श्री प्रदीप गुप्ता द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किया गया।

इस संबंध में ए.आई.जी ट्रैफिक श्री संजय शर्मा ने अवगत कराया कि प्रशिक्षण में अधिकारियों को ‘‘सड़क सुरक्षा का अवलोकन भारतीय और वैश्विक परिदृश्य, रोड साइन्स और रोड सेफ्टी में मार्किग की भूमिका आदि विषयों पर जानकारी दी गई। इसी तरह सड़क सुरक्षा में नई तकनीक पर आधारित आई.टी.एस. का अनुप्रयोग, सड़क सुरक्षा से संबंधित परिवहन में तकनीकी सुधार, स्वचालित वाहन निरीक्षण और स्वचालित ड्रायविंग टेस्ट के बारे में अवगत कराया गया। इसके अलावा चालक लायसेंस और वाहन पंजीकरण, प्रवर्तन, शिक्षा और जागरूकता, सड़क सुरक्षा से संबंधित विधायी प्रावधान, एमवीडीआर और अपराध और दंड, घटना प्रबंधन और ट्रामा केयर सहित सड़क सुरक्षा के विभिन्न आयामों का प्रशिक्षण दिया गया।

Advertisements
Wishes
Advertisements
Diwali wish 3
Advertisements
Diwali wish
Advertisements
Diwali wish
  • Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदीपावली का पर्व हर घर में सुख-समृद्धि, खुशहाली और नई उम्मीदों का प्रकाश लेकर आए : मुख्यमंत्री श्री साय रायपुर 7 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें
    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं
    • November 7, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज लोकभवन में राज्यपाल श्री रमेन डेका से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

    और पढ़ें

    Leave a Reply