कवर्धा // कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र छह-चार के तहत तीन विपत्तिग्रस्त परिवारों को 12 लाख रूपए की आर्थिक अनुदान सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की है। इस प्रकरण के तहत विपत्तिग्रस्त परिवारों को चार-चार लाख रूपए दी जाएगी। इसके तहत सहसपुर लोहारा तहसील के ग्राम बड़ौदाखुर्द निवासी मोहित की तालाब में डूबने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती अंजनी बेवा को, ग्राम बनिया निवासी भागमति की बिच्छु काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्री जनकराम को और ग्राम गुलालपुर निवासी परमानंद की सर्प काटने से मृत्यु हो जाने पर विपत्तिग्रस्त श्रीमती आरती को चार-चार लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।






