बेमेतरा जिले मे 9 डॉक्टरों की पदस्थापना

शेयर करें

बेमेतरा // प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा एमबीबीएस उत्तीर्ण नव नियुक्त संविदा डॉक्टरों की पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। इनमे बेमेतरा जिले मे 9 डॉक्टर पदस्थ किये गये हैं। बीते दिनों 19 अप्रैल को संचालनालय स्वाथ्य सेवाऐं छ.ग. इन्द्रावती भवन नवा रायपुर से जारी आदेश के अनुसार इन चिकित्सकों को आदेश जारी होने के 10 दिनों के भीतर पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना अनिवार्य होगा अन्यथा उनका नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा। इन चिकित्सकों की पदस्थापना प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केन्द्रांे, जिला अस्पतालों आदि में की गई है। उन्हे सामान्य क्षेत्र मे एकमुश्त 45000 (पैंतालीस हजार) रुपये एवं अनुसुचित क्षेत्र मे 55000 (पचपन हजार) रुपये एकमुश्त मानदेय दिया जायेगा।

बेमेतरा जिले मे 9 संविदा चिकित्सको की पदस्थापना कर दी गई है, इनमें डॉ. गरिमा साहू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मारो, डॉ. गिरधर दास प्राथ. स्वा. केन्द्र नांदघाट, डॉ. ओम प्रकाश सी.एच.सी. क्लीनिक बेमेतरा, डॉ. प्रकाश गुप्ता प्राथ. स्वा. केन्द्र दाढ़ी, डॉ. राजेन्द्र जायसवाल प्राथ. स्वा. केन्द्र बटार, डॉ. करुणा त्रिपाठी प्राथ. स्वा. केन्द्र मरका, डॉ. भारती धु्रव प्राथ. स्वा. केन्द्र कुसमी, डॉ. आकांक्षा कोरती प्राथ. स्वा. केन्द्र संबलपुर, डॉ. मीलनदीप कौर प्राथ. स्वा. केन्द्र कठौतिया शामिल हैं।

  • Related Posts

    ब्लैक स्पॉट की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश, प्रदेश में 150 स्थानों पर लगे ईव्ही चार्जिंग स्टेशन
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्य सचिव विकासशील ने विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रदेश में सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए सभी समुचित और ठोस कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।…

    और पढ़ें
    नई दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से की सौजन्य भेंट
    • May 25, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंनई दिल्ली // छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुलाक़ात के दौरान…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *