ठगड़ा बांध सौंदर्यीकरण के काम में तेजी लाए, निर्माण कार्य को निरन्तर जारी रखें – आयुक्त

शेयर करें

नागरिकों के स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठगड़ा बांध में अलग अलग गतिविधियों को विकसित करने हेतु निर्देशित..

दुर्ग। नगर निगम दुर्ग सीमा अंतर्गत 65 एकड़ क्षेत्रफल में फैले ठगड़ा बांध के सौंदर्यीकरण का काम तेज हो गया है। मार्निंग वाक के लिए पाथवे का निर्माण शुरू हो गया है। वही गार्डन बनाने के लिए भी खोदाई की जा रही है। बांध को सुरक्षित करने एक हिस्से में बाउंड्रीवाल निर्माण का काम भी चल रहा है। बांध सौंदर्यीकरण का काम नवम्बर महीने तक पूरा करने का निर्देश दिया गया है,
14 करोड़ रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जा रहा है। इसके लिए बांध का पानी पहले ही खाली किया जा चुका है।
नोडल एजेंसी नगर निगम द्वारा बांध को सुरक्षित करने पदमनाभपुर क्षेत्र में भी बाउंड्रीवाल का निर्माण किया गया है। बांध के एक हिस्से में बाउंड्रीवाल पहले ही बन चुकी है। मार्निंग वाक करने वालों के लिए पाथवे निर्माण का काम शुरू है। मैरिज पैलेस और गार्डन निर्माण के लिए भी खोदाई की जा रही है निर्माण कार्य जारी है।
उक्त बांध को एक समग्र पिकनिक स्पाट के रूप में विकसित करने की योजना बनाई गई है। जिसके तहत बांध के बीच में आइलैंड, बोटिंग सुविधा, चारों ओर गार्डन, साइकल ट्रैक, मल्टी परपस हाल, जागिंग ट्रैक व चिल्ड्रन पार्क का निर्माण एक साथ शुरू किया गया है।
निगम आयुक्त हरेश मंडावी अधिकारियों कार्यपलान अभियंता एमपी गोस्वामी,सहायक अभियंता जिंतेंद्र समैया,उपअभियंता विकास दमाहे एवं अन्य के साथ मौके पर पहुंचकर वहां चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। आयुक्त मंडावी ने जायजा लेते हुए अधिकारी एवं नोडल एजेंसी से चर्चा कर बांध सुंदरीकरण के काम को 1 नवम्बर 2021 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। आयुक्त ने कहानिर्माण कार्य मे तेजी लगाए,बारिश में जितने काम हो सकते है,जिसमे डगरिया,प्लांटेशन का कार्य,ऊपर बांड का पेवर लगना है,गडॉर्निग कार्य जो बारिश में कार्य हो सकते है उसको पूरा करें और बीच मे आइलैंड बन रहा है भी शीघ्रता से पूरा करने पानी भरने के पहले,जो कार्य हो रहे है उसमें फिनिशिंग देते हुए कार्य करें।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के जनसेवा के 25 वर्ष और छत्तीसगढ़ को मिली सौगातें – केदार कश्यप
    • October 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के पूर्ण होने जा रहे हैं जिसे लेकर दुर्ग संभाग स्तरीय महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन दुर्ग के…

    और पढ़ें
    तेज बारिश के बहाव में मोटरसाइकिल सहित बहकर पेड़ में फंसे युवक को उतई डायल-112 टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू किया
    • September 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // लगातार हो रही बारिश के दौरान ग्राम पव्वारा निवासी लोकेश्वर साहू मोटरसाइकिल से ग्राम पव्वारा से खमहरिया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोकड़ी नाला पुल…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *