जिला भाजपा कार्यालय में मीसा बन्दियों का हुआ सम्मान “इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था :पवन साय

शेयर करें

दुर्ग। जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में मीसा बंदियों का सम्मान एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय उपस्थित रहे। साय नेे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 25 जून 1975 को इंदिरा गांधी सरकार ने आपातकाल लगा दिया गया आपातकाल के दौरान हमारे देश के हजारों लोगों को गिरफ्तार कर जेल में भेज दिया गया था। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद और अलोकतांत्रिक काल था। आपातकाल में चुनाव स्थगित हो गए तथा नागरिक अधिकारों को समाप्त करके मनमानी की गई। इंदिरा गांधी के राजनीतिक विरोधियों को कैद कर लिया गया और प्रेस पर प्रतिबंधित कर दिया गया था। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रमशिला डॉ शिवकुमार तमेर राकेश पांडेय लाभचंद बाफना माया बेेेलचंदन चन्द्रीरिका चन्द्राकर नटवर ताम्र्र्कार उपस्थित रहे।

जानिए क्या था मीसा क़ानून

मीसा (मेंटेनेंस ओफ इंटरनल सिक्योरिटी एक्ट) के नाम से इस विवादित कानून को 1971 में इंदिरा गांधी सरकार ने पास करवाया था. इसके बाद सरकार के पास असीमित अधिकार आ गए. पुलिस या सरकारी एजेंसियां कितने भी समय के लिए किसी की प्रिवेंटिव गिरफ्तारी कर सकती थीं, किसी की भी तलाशी बिना वारंट ली जा सकती थी

  • Related Posts

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग: 12 पदों की प्रारंभिक पात्र-अपात्र सूची जारी, ऑनलाइन दावा-आपत्ति 24 सितंबर तक आमंत्रित
    • September 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), दुर्ग के अंतर्गत संविदा भर्ती प्रक्रिया के तहत विभिन्न 12 पदों के लिए अभ्यर्थियों की प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी…

    और पढ़ें
    रवि निगम को किया जिला बदर, एक वर्ष तक दुर्ग सहित 06 जिलों की सीमा में प्रवेश पर प्रतिबंध
    • September 4, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदुर्ग // जिला दण्डाधिकारी, दुर्ग द्वारा जिला बदर प्रकरण क्रमांक 01/2026 में सुनवाई एवं उपलब्ध अभिलेखों के परीक्षण के उपरांत रवि निगम के विरुद्ध एक वर्ष के लिए जिला…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *