त्योहारी सीजन दीपावली,छठ पूजा को लेकर चौक-चौराहे गली,मोहल्लों में प्रकाश व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए निगम अफसर और ईईएसएल को शख्त निर्देश

शेयर करें

दुर्ग । नगर पालिक निगम महापौर धीरज बाकलीवाल ने आज त्योहारी सीजन को देखते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं डीएससी के साथ आवश्यक समीक्षा बैठक ली,इस मौके पर विद्युत विभाग प्रभारी भोला मोहबिया,लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी,जलकार्य प्रभारी संजय कोहले,भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी,सहायक अभियंता एआर रंहगडाले, प्रभारी सचिव शुभम गोइर,शौयब अहमद मौजूद थे।

Advertisements
KWBD

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर के मुख्य मार्गों से लेकर गली-मोहल्लों समेत अन्य जगहों पर रात के समय अंधेरे न छाए अधिकारी एवं कर्मचारी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें,लापरवाही को उजागर न करें।उन्होंने ने कहा की फील्ड पर रहकर काम करें, शहर के मुख्य मार्गो पर सड़को के किनारे,गलियों में बाजार क्षेत्रो व सड़को के बीच मे लगी स्ट्रीट लाइट्स की व्यवस्था दुरुस्त करें, जहाँ जहाँ बंद है तत्काल सुधार करवाए,शिकायत का मौका न और दिवाली पर्व पर विद्युत आपूर्ति सुचारू रहे,आम जनताओं को आवाजाही में परेशानियों का सामना न करना पडे। लोगो की शिकायतों को देखते हुए हरकत में आए महापौर ने अपने विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के अमले को गली-मोहल्लों में भेजने और लाइटों को दुरुस्त करवाने के शख्त निर्देश दिए इसके चार जोन की टीम बनाई गई है एवं एक टीम इमरजेंसी के लिए रहेगी।उन्होंने कहा कि दिवाली पर्व पर शहर को रोशनियों से सजाया जाएगा।सभी चौराहों पर आकर्षक लाइटिंग की जाएगी।

  • Related Posts

    आरोपी भीम सोनकर को कलेक्टर ने किया जिलाबदर
    • August 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंसीमावर्ती जिलों की सीमाओं में एक वर्ष की अवधि तक आरोपी का प्रवेश प्रतिबंधित दुर्ग // कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अभिजीत सिंह ने आरोपी भीम सोनकर के आपराधिक आचरण…

    और पढ़ें
    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *