टाटा स्टील ने दिया अपने कर्मचारियों को रक्षाबंधन का तोहफा, 270 करोड़ रुपये से बंटेगा वार्षिक बोनस

शेयर करें

जमशेदपुर। निजी क्षेत्र की इस्पात कंपनी टाटा स्टील (Tata Steel) ने कहा है कि वह अपने कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2020-2021 के लिए वार्षिक बोनस के रूप में कुल 270.28 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। कंपनी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि 2020-2021 के वार्षिक बोनस के भुगतान के लिए टाटा स्टील और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच बुधवार को एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। कंपनी के सभी लागू विभागों व इकाइयों के पात्र कर्मचारियों के लिए कुल 270.28 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

Advertisements
KWBD

कंपनी ने एक बयान में बताया कि न्यूनतम देय बोनस 34,920 रुपये और अधिकतम बोनस 3,59,029 रुपये होगा। टाटा स्टील और टिस्को मजदूर यूनियन के बीच बुधवार को एक और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। टाटा स्‍टीन ने टिस्‍को के साथ ग्रोथ शॉप के लिए वार्षिक बोनस के रूप में लगभग 3.24 करोड़ रुपये देने की सहमति व्‍यक्‍त की है। इसके अलावा ट्यूब्‍स सहित जमेशदपुर के विभिन्‍न विभागों को भी 158.31 करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा।

प्रबंधन की ओर से टीवी नरेंद्रन सीईओ व एमडी, अत्री सान्‍याल, उपाध्‍यक्ष (एचआरएम) और अन्‍य वरिष्‍ठ कार्यकारियों ने समझौते पर हस्‍ताक्षर किए। वहीं कर्मचारी यूनियन की तरफ से टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्‍यक्ष संजीव कुमार चौधरी, शैलेश कुमार सिंह, उपाध्‍यक्ष, सतीश कुमार सिंह महासचिव व अन्‍य ने हस्‍ताक्षर किए।  

स्‍टील कंपनी और भारतीय रार्ष्‍टीय मेटल वर्कर्स फेडरेशन और रार्ष्‍टीय कोलियरी मजदूर संघ के बीच भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए। कोयला खदानों में काम करने वाले मजदूरों को वार्षिक बोनस के रूप में 78.04 करोड़ रुपये का भुगतान किया जाएगा।

  • Related Posts

    प्रल्हाद जोशी कौन हैं जिन्हें मिली है शिक्षा मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
    • July 26, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // शनिवार को राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े को स्वीकार कर…

    और पढ़ें
    भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती
    • July 12, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंदिल्ली // संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) भारत सरकार में विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित करता है। 2. उम्मीदवारों के लिए निर्देशों…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *