स्वच्छता अभियान चलाकर सेवा पखवाड़ा 2024 का कार्यक्रम के शुभारंभ

शेयर करें

जामुल // नगर पालिका जामुल द्वारा आयोजित एक कदम स्वच्छता की ओर, स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा 2024 के शुभारंभ किया गया l जिसमे आम जन भागीदारी के तहत रैली निकाला गया। इसके तहत सफाई अभियान चलाया और एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया व सभी को स्वच्छता हेतु शपथ दिलाई। साथ ही मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता हेतु लोगों को प्रेरित किया l तत्पश्चात नगर पालिक अध्यक्ष ईश्वर सिंह ठाकुर के नेतृत्व में तालाब में सफाई कार्य करके श्रम दान किया गया। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम 17सितम्बर से 2 अक्टूबर तक देश भर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ।के शुभारंभ

इस अवसर पर प्रमुख रूप से कार्यक्रम में पार्षद गण खम्हन ठाकुर, राम दुलार साहू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी अंकुर पाण्डेय, सहायक अभियंता सी.बी. परगनिहा, उप अभियंता गण विनोद कन्नौजिया, के.एन. ताम्रकार, राजस्व निरीक्षक हरीश साहू, उप निरीक्षक हीम्मत मंडावी, पुनीत वर्मा, रामू देवांगन, आशा जंघेल, मोहन वर्मा, हर्षा मेहरा, रवि चौहान, चुम्मन यादव सहित भारी संख्या में आम जन एवं स्व सहायता समुह की महिलाये उपस्थित थी ।

  • Related Posts

    मुख्य सचिव श्री शील ने गृह विभाग की राष्ट्रीय अपराध और अपराधी ट्रैकिंग नेटवर्क एवं सिस्टम संबंधी बैठक ली
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंछत्तीसगढ़ के CCTNS डैशबोर्ड स्कोर में सुधार के दिए कड़े निर्देश रायपुर // छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकास शील ने आज मंत्रालय महानदी भवन में गृह विभाग के अंतर्गत…

    और पढ़ें
    सुरभि गौधाम योजना, गौशालाओं को बढ़ी सहायता और डेयरी विकास से गौपालन को मिलेगा नया विस्तार
    • July 20, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *