जिले के संदिग्ध स्थानों में भी लगातार अवैध शराब के नियंत्रण हेतु छानबीन कर रहा आबकारी विभाग

शेयर करें

दुर्ग // आबकारी विभाग, संभागीय उड़नदस्ता एवं रेलवे पुलिस फोर्स के संयुक्त टीम द्वारा 30 अगस्त 2023 को शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, धारण एवं चौर्यनयन पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु दुर्ग रेलवे स्टेशन एवं स्टेशन से गुजरने वाली रेल गाड़ियों का निरीक्षण किया गया। साथ ही दुर्ग जिले के बस स्टैंड का निरीक्षण किया गया है, जिसमें जिले में चलने वाली बसों के साथ-साथ अन्य जिलों एवं राज्यों से आने वाली बसों का भी गश्त किया गया।

Advertisements
Wishes

सहायक आयुक्त आबकारी दुर्ग ने बताया कि वर्ष 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शराब एवं मादक पदार्थों के अवैध परिवहन, धारण एवं चौर्यनयन पर नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। अवैध मदिरा परिवहन, धारण एवं विक्रय संबंधी शिकायत हेतु आबकारी विभाग के कार्यालयीन फोन नम्बर 0788-232536 पर संपर्क किया जा सकता है।

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply