पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल व्दारा ऑपरेशन तलाश अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को किया गया सम्मानित

शेयर करें

दुर्ग // पुलिस कार्यालय दुर्ग में ऑपरेशन तलाश के तहत गुम इंसानों की दस्तयाबी की समीक्षा पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल व्दारा किया गया 1जून से 30जून तक गुम इंसानों की दस्तयाबी हेतु चलाए जा रहे ”ऑपरेशन तलाश” अभियान के तहत 1जून से 24 जून तक की अवधि में कुल 541 गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया है।

जिसमे थाना जामुल व्दारा 80 से अधिक, थाना दुर्ग व्दारा 47 से अधिक तथा थाना सुपेला व्दारा 35 से अधिक गुम इंसानों को दस्तयाब किया गया है।

उक्त कार्यवाही के लिए उप पुलिस अधीक्षक थाना प्रभारी दुर्ग श्रीमती ममता अली शर्मा निरीक्षक विजय यादव थाना प्रभारी सुपेला एवं निरीक्षक राजेश मिश्रा थाना प्रभारी जामुल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

समीक्षा बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (IUCAW) श्रीमती पद्मश्री तंवर, नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग चिराग जैन, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरीश पाटिल उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय एलेक्जेंडर कीरो एवं समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी एव उनका स्टाफ उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कृषि मंत्री ने राज्य के 3556 बीज उत्पादक किसानों को 8.2 करोड़ रूपए प्रोत्साहन राशि का किया अंतरण
    • May 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री राम विचार नेताम ने आज नवा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के…

    और पढ़ें
    हर बूंद से अधिक उत्पादन की दिशा में बड़ा कदम: बगिया समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4933 हेक्टेयर में होगी सिंचाई – मुख्यमंत्री श्री साय
    • May 1, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के गृह ग्राम बगिया में समृद्धि कमांड क्षेत्र विकास एवं जल प्रबंधन आधुनिकीकरण (एम-कैड) योजना के अंतर्गत बगिया दाबित उद्वहन…

    और पढ़ें