सुबह चाय पर की चर्चा,व्यापारियों का जाना कुशलक्षेम भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने बीएसएनएल चौक आमजन और बोरिया गेट मार्केट में व्यपारियों से किया चर्चा

शेयर करें

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और सुबह करीब 6 बजे बोरिया गेट मार्केट पहुंचे। जहां वे व्यपारियों से मिले। उनका हालचाल जाना और उनके साथ बैठक कर चाय की। व्यपारियों के साथ विधायक श्री यादव ने चाय पर काफी लंबी चर्चा की। व्यपारियों के व्यापार से लेकर उनकी समस्याओं और शहर के विकास पर चर्चा की गई।

Advertisements
KWBD


इसके बाद वे बीएसएनएल चौक पहुंचे। जहां विधायक श्री यादव आम नागरिकों से मिले। उनका हालचाल जाना। व्यापारियों के साथ बैठकर चाय पीते हुए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सभी व्यापारियों का कुशलक्षेम जाना। सभी के साथ बैठ कर चाय पीते हुए शहर के विकास कार्यों के बारे जानकारी। व्यपारियों से पूछा कि भिलाई में कैसे विकास कार्य हो रहा है। किस तरह की समस्या है। व्यपारियों की क्या मांग है या परेशानी है।

साथ ही
विभिन्न विकास कार्यों सरकार की योजनाओं के संबंध में लंबी चर्चा की गई। काफी खुश रहे व्यापारियों का कहना था कि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भिलाई के पहले ऐसे नेता है जो चुनाव नहीं होने पर भी सब के साथ और बैठ रहे हैं मिलते जुलते हैं सब का हाल-चाल पूछते हैं। इनके अलावा जितने भी नेता भिलाई में रहे वे लोगों से और व्यापारियों से सिर्फ चुनाव के टाइम मतदान मांगने वोट के लिए ही मिलते जुलते थे और मतदान होने के बाद जीतने के बाद दोबारा 5 साल तक कभी शक्ल नहीं दिखाते थे। चाय में चर्चा के दौरान भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने व्यापारियों से चर्चा करते हुए बताया कि वे लगातार भिलाई के भलाई के लिए काम कर रहे। शहर में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है।
व्यापारियों ने भी सहमति देते हुए कहा कि जब से देवेंद्र यादव महापौर और विधायक बने हैं तब से भिलाई में बहुत विकास हुआ है और अभी भी कई विकास कार्य चल रहे हैं लोगों ने भी कहा कि शहर की तसवीर बदल रही है। टॉउन शिप सहित खुर्सी पार, छावनी सहित पूरे भिलाई में लगातार विकास कार्य हो रहा है। पहले जहाँ गंदगी रहती थी। लोग जान पसन्द नहीं करते थे वे आज वहा खूबसूरत गार्डन। हुडको में भी कई विकास कार्य हो रहे है। व्यपारियों ने काम को लेकर काफी तारीफ की।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *