छत्तीसगढ़ में चावल घोटाला कांग्रेस ने किया है जिसकी निष्पक्ष जांच हो :खूबचंद पारख

शेयर करें

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई के द्वारा आज दिनांक 5 अक्टूबर को भिलाई नगर विधानसभा एवं वैशाली नगर विधानसभा की संयुक्त रुप से विधानसभा स्तरीय बैठक की गई तथा प्रदेश मैं कोरोना काल के दौरान 15 सौ करोड़ से अधिक का चावल घोटाला कांग्रेस ने किया जिसकी निष्पक्ष जांच हो इस विषय को लेकर भाजपा के उपाध्यक्ष खूबचंद पारख के द्वारा प्रेस वार्ता ली गई ।

Advertisements
KWBD

उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार के सत्ता में आने के बाद से ही लगातार घोटाले पर घोटाले किए जा रहे हैं अफसोस की बात है कि वैश्विक महामारी कोरोना के समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा भेजे गए चावल में भी कांग्रेस सरकार ने बड़ा घोटाला कर दिया है भाजपा द्वारा बार-बार ध्यान दिलाने के बावजूद भी कांग्रेस ने यह घोटाला जारी रखा यह अफसोस की बात है आप सब जानते हैं कि इस महामारी के दौरान मोदी जी ने सभी जरूरतमंदों तक 2 महीने के लिए मुफ्त चावल देने का निर्णय लिया था।

महज सुर्खियां बटोरने के लिए मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री जी को पत्र लिखकर 2 महीने और चावल बढ़ाने की मांग की थी लेकिन मोदी जी ने सीधे दिवाली तक सभी जरूरतमंदों को मुफ्त चावल देने की घोषणा की यह तमाम चावल आवंटन कर भी दिया गया लेकिन अन्य तमाम केंद्रीय योजनाओं की तरह ही इसका लाभ भी जनता तक पहुंचाने की बजाय कांग्रेस हड़प रही है यह अपने आप में एक बड़ा घोटाला है प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत केंद्र से हर महीने 1 लाख 385 टन अतिरिक्त आवंटन किया जा रहा है प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल प्रति महीने के मान से जिससे 2 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने यह लाभ मिलना था लेकिन इसमें से मुश्किल से एक तिहाई लोगों तक यह लाभ पहुंच रहा है करीब डेढ़ करोड़ गरीबों के मुंह से निवाला छीना है।

कांग्रेस सरकार ने
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक विधायक एवं प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा पूर्व खाद्य मंत्री पुन्नूलाल मोहले समेत भाजपा विधायकों के सवाल के जवाब में शासन ने स्वीकार किया है कि प्रतिमाह 100385 टन अतिरिक्त चावल केंद्र द्वारा छत्तीसगढ़ को आवंटित किया जा रहा प्रदेश में प्राथमिकता समूह के राशन कार्ड पर मई से नवंबर 2021 तक के लिए 5 किलो प्रति सदस्य के मुताबिक 7 लाख मेट्रिक टन से अधिक चावल का आबंटन छत्तीसगढ़ शासन को मिला परंतु उसका लाभ यहां जरूरतमंद हितग्राहियों तक कांग्रेस सरकार ने नहीं पहुंचाया है इस आवंटन का अधिकांश चावल कांग्रेस खा गई है केंद्र सरकार द्वारा जहां प्रति व्यक्ति प्रति महीने 5 किलो चावल राज्यों को दिया गया परंतु सरकार ने ऐसे राशन कार्ड धारी जिनके परिवार में एक दो और तीन सदस्य तक हैं उनको यह अतिरिक्त चावल नहीं दिया राशन कार्ड धारी हितग्राही को निर्धारित मात्रा से कम खाद्यान्न प्राप्त होने की शिकायत निरंतर प्राप्त हो रही है यह शेष अनाज कहां जा रहा है यह जांच का विषय है यहां तक की शासन के एक मंत्री ने बड़ी गड़बड़ी को स्वीकार भी किया था लेकिन ऐसे घोटाले जारी हैं औसतन एक राशन कार्ड पर 3 से 4 सदस्य होते हैं जिसमें एक दो और तीन सदस्य वाले राशन कार्ड पर यह लाभ नहीं दिया जा रहा है इस मांग से अगर एक मोटा अनुमान लगाया जाए तो लगभग दो तिहाई लोगों के हिस्से का चावल गबन कर लिया जा रहा है यानी गरीबों के हिस्से का लगभग 5 लाख टन चावल राज्य सरकार हड़प गई है इससे पहले भी राज्य शासन ने पंचायतों को दिए एक 1 क्विंटल चावल की कीमत ₹3200 प्रति क्विंटल वसूल किया था जबकि कांग्रेस इसे मुफ्त देने की बात कर रही थी अतः चावल का सरकारी रेट ₹32 किलो के मान से मोटे तौर पर यह घोटाला 15 सौ करोड़ से अधिक का है भाजपा यह मांग करती है कि केंद्र द्वारा आवंटित अतिरिक्त चावल दाना दाना हितग्राहियों तक पहुंचाया जाए अभी तक जो चावल नहीं दिए गए हैं उसका नगद भुगतान किया जाए गरीबों का निवाला छीनने वाले इस घोटाले के लिए कांग्रेश प्रदेश की जनता से माफी मांगे इस घोटाले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच हो दोषियों को कड़ी सजा मिले अपने इन मांगों को लेकर 7 और 8 अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश के राशन दुकानों पर 3 घंटे तक धरना देंगे साथ ही 11 और 12 अक्टूबर को विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन दोपहर 1:00 से 4:00 तक करने के पश्चात महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम या तहसीलदार को ज्ञापन देने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राकेश पांडे, जिले के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू जिले के महामंत्री मार्कंडेय तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भूषण अग्रवाल, प्रमोद अग्रवाल, पुरुषोत्तम देवांगन, अवधेश चौहान, अर्जुन सचदेव, राकेश पांडे संतोष सिंह, जाकिर हुसैन, टी पी सिंह विजय जायसवाल, गुरजीत सिंह रामवृक्ष वर्मा तथा दोनों विधानसभा से आए समस्त कार्यकर्ता बंधु उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शिवमहापुराण कथा के दौरान पंडित प्रदीप मिश्रा द्वारा श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया
    • August 17, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // बोलबम सेवा समिति खुरसीपार, भिलाई द्वारा 17.08.2026 से 23.08.2026 तक जयंती स्टेडियम, भिलाई नगर में प्रख्यात कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा, सीहोर वाले की शिवमहापुराण कथा का आयोजन…

    और पढ़ें
    80 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, जुनवानी से अग्रसेन चौक तक गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष
    • August 14, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंभिलाई // स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा ‘हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।…

    और पढ़ें

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *