नेहरू नगर जोन क्षेत्र में समस्याओं के निदान को लेकर हुई चर्चा सभापति गिरवर बंटी साहू रहे मौजूद,

शेयर करें

भिलाई ।। नगर पालिक निगम भिलाई के सभापति एवं नेहरू नगर जोन के अध्यक्ष गिरवर बंटी साहू एवं जोन आयुक्त मनीष गायकवाड की मौजूदगी में जोन समिति की बैठक संपन्न हुई। पार्षदों ने छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए चर्चा की। खमरिया के क्षेत्र में जेसीबी की मांग पर उन्हें कार्य के लिए त्वरित रूप से जेसीबी उपलब्ध कराया गया।

वही सभापति गिरवर बंटी साहू ने जलभराव वाले क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने अधिकारियों को कहा, जल जनित बीमारियों के निदान के लिए स्वास्थ्य विभाग को हमेशा मुस्तैद रहने पर चर्चा हुई। बैठक में पार्षदों ने अपने-अपने वार्डो को लेकर सुझाव दिए। डेंगू नियंत्रण एवं जलजनित बीमारियों के रोकथाम के उपाय पर पार्षदों ने काफी देर तक चर्चा की।

बैठक में प्रमुख रूप से महापौर परिषद के सदस्य एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी संदीप निरंकारी, एमआईसी सदस्य लालचंद वर्मा, वार्ड क्रमांक 1 के पार्षद योगेश साहू, वार्ड क्रमांक 2 के पार्षद मुकेश अग्रवाल, वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद चंदेश्वरी बांधे, वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद रवि शंकर कुर्रे, वार्ड क्रमांक 8 के पार्षद राजेंद्र कुमार, वार्ड क्रमांक 9 की पार्षद रानू साहू, वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद महेश वर्मा, वार्ड क्रमांक 13 की पार्षद अंजु सिंहा एवं वार्ड क्रमांक 17 के पार्षद भोजराज सिन्हा, सहायक अभियंता विनीता वर्मा व जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

  • Related Posts

    दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में स्थानीय कला और पर्यावरण-अनुकूल (इको-फ्रेंडली) हस्तनिर्मित उत्पादों की रौनक देखते ही बन रही है।…

    और पढ़ें
    राज्य में 25 जनवरी से 28 फरवरी 2027 तक होगा जनगणना का मैदानी कार्य
    • November 5, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण अर्थात् मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य छत्तीसगढ़ में 01 से 30 मई 2026 तक सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। अब…

    और पढ़ें

    Leave a Reply