स्टेंशन मरोदा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में शामिल हुए विधायक ललित चंद्राकर….

शेयर करें

दुर्ग // नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अंतर्गत जनसमस्या निवारण पखवाड़ा मनाया जा रहा है यह 27 जुलाई से 08 अगस्त 2024 तक चलेगा इसी कड़ी में आज नगर पालिका निगम रिसाली के द्वारा आयोजित स्टेशन मरोदा दुर्गा मन्दिर परिसर में आयोजित जनसमस्या निवारण में शिविर में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने उपस्थित होकर लोगो की समस्या सुनी और निराकरण का आश्वासन दिया ।साथ ही मौके पर उपस्थित नगर निगम के अधिकारी कर्मचारियों को समस्यायों के उचित निराकरण के लिए निर्देषित किया ।

उन्होंने आगे अधिकारियों से कहा कि शिविर को औपचारिकता न बनाये और नगर वासियों की जो भी समस्याएं है उसका निराकरण करें। साथ ही आज विधायक के हाथो मोर संगवारी एप लांच किया और इसके तहत लाभार्थी जय जिनेन्द्र डेलीनीड स्टेशन मरोदा को गुमटी लाइसेंस तुरंत प्रदान किया गया मोर संगवारी एप जिसमे घर पहुंच सुविधा मिलेगी इस योजना के माध्यम से नागरिकों को अनेक शासकीय जनोपयोगी सेवाएं जैसे जन्म, मृत्यु, विवाह पंजीयन, दुकान एवं स्थापना पंजीयन, राशन कार्ड, आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र सहित 27 प्रकार की सुविधाएं घर पहुंच प्रदान की जाएगी। सामान्यतः नगरीय क्षेत्रों के नागरिकों के पास अपनी दिनचर्या के व्यस्त कार्यक्रम के कारण समय का अभाव रहता है, इसे ध्यान में रखते हुए शासकीय जनोपयोगी सेवाओं की घर पहुंच प्रदाय के लिए इस योजना का विस्तार किया गया।

मालूम हो कि छत्तीसगढ़ शासन नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आदेश पर नगर निगम रिसाली के वार्डो में 27 जुलाई से 08 अगस्त 2024 तक जन समस्या निवारण पखवाड़ा शिविर वार्डो पर आयोजित किया जा रहा है आज रिसाली नगर निगम के वार्ड क्रमांक 16,17,18,19,20,21,में आयोजित किया गया l इसके लिए भाजपा रिसाली मंडल ने वार्डो में आयोजित शिविर में जनता की समस्या से पालिका प्रशासन को अवगत कराने व निराकरण के प्रयासों के लिए वार्ड पार्षद,के साथ प्रभारी सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पद्मश्री डा आर एस बांधे मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र शेंडे सांसद प्रतिनिधी पप्पू दीपक चंद्राकर महामंत्री राजू जंघेंल पार्षद धर्मेन्द्र भगत , ममता सिन्हा गजेन्द्र कोठरी मंत्री अजीत चौधरी समाज सेवी सोनू राम सिंग अध्यक्ष युवा मोर्चा नरेन्द्र निर्मलकर राजू राम ,रोहित चंद्राकर,राकेश त्रिपाठी,माला सिंग, रंजना सिन्हा , संतोष कुशवाहा,राजेश यादव, सचिन गोस्वामी, डामन सार्वा,अनिल राय पूनम सपहा बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    Gen Z युवा प्रांजल जैसे कलाकार राज्य की लोकसंस्कृति को नई पीढ़ी तक पहुंचाने की मजबूत कड़ी – मुख्यमंत्री
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर – छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला, संस्कृति और पारंपरिक विधाओं को सहेजने तथा उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए समर्पित रायपुर के युवा लोककलाकार प्रांजल सिंह राजपूत के…

    और पढ़ें
    दंतेवाड़ा की माटी से अमेरिका तक बनाई पहचान, मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और विरासत को विदेशों में सहेजने के प्रयासों की सराहना की
    • November 6, 2026

    शेयर करें

    शेयर करेंरायपुर // छत्तीसगढ़ की माटी से निकलकर सात समंदर पार अमेरिका में अपनी पहचान बनाने वाले छत्तीसगढ़ दंतेवाड़ा जिले के गणेश कुमार कर को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने…

    और पढ़ें

    Leave a Reply